फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guruvar Upay: गुरुवार को जरूर करें ये खास उपाय, होगी आर्थिक स्थिति मजबूत

Thu, 12 Jan 2023 08:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 08:45 AM IST
विज्ञापन
Guruvar Upay Totke Brihaspati Dev Vishnu bhagwan puja do these upay
गुरुवार को जरूर करें ये खास उपाय - फोटो : अमर उजाला

Guruvar Upay: धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुरुवार को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से अर्चना की जाती है। श्री हरि विष्णु जगत के पालनहार हैं। और इनकी आराधना करने से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। ज्योतिष शास्त्रों में बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। इसीलिए भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी। आइए जानते हैं गुरुवार के उपायों के बारे में। 

Guruvar Upay Totke Brihaspati Dev Vishnu bhagwan puja do these upay
गुरुवार को जरूर करें ये खास उपाय - फोटो : फाइल फोटो
  • गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ नहाते वक्त “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप जरूर करें।
Guruvar Upay Totke Brihaspati Dev Vishnu bhagwan puja do these upay
गुरुवार को जरूर करें ये खास उपाय - फोटो : Istock
  • गुरुवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guruvar Upay Totke Brihaspati Dev Vishnu bhagwan puja do these upay
गुरुवार को जरूर करें ये खास उपाय - फोटो : istock
  • भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।
विज्ञापन
Guruvar Upay Totke Brihaspati Dev Vishnu bhagwan puja do these upay
गुरुवार को जरूर करें ये खास उपाय - फोटो : iStock
  • गुरुवार के दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखें। ऐसा करने से घर में धन की बरकत होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed