फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Rashi Parivartan 2021: आज गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानें कर्क राशि के लोगों पर प्रभाव

Sat, 20 Nov 2021 06:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 Nov 2021 06:10 AM IST
विज्ञापन
guru rashi ka parivartan 2021 jupiter transit in aquarius impact on kark rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला

Guru Ka Rashi Parivartan 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने के एक दिन बाद ही सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि बदलने वाले हैं। आज मतलब 20 नवंबर 2021 को देवगुरु बृहस्पति मकर की अपनी यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। जब भी गुरु का राशि परिवर्तन होता है तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। गुरु ग्रह करीब एक साल के अंतराल में एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। अभी गुरु ग्रह शनिदेव की राशि मकर राशि में विराजमान है। कुंडली में गुरु की अच्छी स्थिति होने पर जातक को मान सम्मान और धन की प्राप्ति होती है।

guru rashi ka parivartan 2021 jupiter transit in aquarius impact on kark rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
20 नवंबर को गुरु के राशि परिवर्तन का समय
Guru Ka Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर की यात्रा समाप्त करके आज 20 नवंबर की मध्य रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 13 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक असर कारक रहता है। 

guru rashi ka parivartan 2021 jupiter transit in aquarius impact on kark rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
Guru Ka Rashi Parivartan 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति शिक्षा क्षेत्र, ज्ञान-विज्ञान, शोधपरक कार्य, प्रवचनकर्ता, धर्म तथा अध्यात्म से जुड़े क्षेत्र, बैंकिंग सेक्टर, लेखन, प्रकाशन तथा संपादन के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इनके राशि परिवर्तन का कर्क राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
guru rashi ka parivartan 2021 jupiter transit in aquarius impact on kark rashi
राशि

कर्क राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
Guru Ka Rashi Parivartan 2021: 
 राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए गुरु का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्रकारी आपको नीचा दिखाने में सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए और प्रयास करने होंगे। जमीन जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियमों और शर्तों को गंभीरता से जांच लें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता के योग।

विज्ञापन
guru rashi ka parivartan 2021 jupiter transit in aquarius impact on kark rashi
साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में गुरु ग्रह 
शुभता प्रदान करने वाले गुरु ग्रह साल 2022 में अपनी राशि बदलेंगे। ये 13 अप्रैल 2022 को स्वराशि मीन राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं पूरे साल गुरु ग्रह किन-किन स्थितियों में रहेंगे और मेष राशि पर कैसा प्रभाव डालेंगे।

- साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त होंगे।
- जहां से ये 27 मार्च 2022 को वापस से उदय होंगे।
- 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे।
- साल के आखिर में यानी 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होंगे। 

कर्क राशि- आपके लिए साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन आठवें भाव में होगा। आपके लिए साल 2022 मिलाजुला रहने वाला रहेगा। संभलकर रहने और कोई निर्णय जल्दी में न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed