Guru Rashi Parivartan 2021: आज सौर्यमंडल का सबसे बड़ा ग्रह अपनी नीच राशि मकर में से निकलकर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति भाग्य और सम्मान प्राप्ति के मुख्य कारक माने जाते हैं। जैसा कि देखा जाता है गुरु ग्रह लगभग सभी ग्रहों के साथ मित्रवत व्यवहार रखता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत भाव में होते हैं उन्हें सदैव शुभ फल प्रदान करते हैं। लेकिन ज्योतिषविदों का मानना है कि कुंभ शनि की राशि है और शनि की राशि में गुरु ग्रह का प्रवेश मौसम को प्रभावित करेगा। इसलिए ऐसी संभावना है कि गुरु ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद शीत लहर, भारी बर्फबारी, चक्रवात एवं अन्य प्राकृतिक आपदाएं आएं। गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन राशियों पर भी अपना असर छोड़ेगा, आइए जानते हैं गुरु ग्रह का शनि की राशि में प्रवेश करने के बाद आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
Guru Rashi Parivartan 2021: आज सबसे बड़ा ग्रह कर रहा है शनि की राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर कैसा होगा असर
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 05:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन