Ganesh Chaturthi 2022: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आज यानी 31 अगस्त को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। किसी भी मंगल कार्य का शुभारंभ करने से पूर्व भगवान गणेश को याद किया जाता है। इस दिन मंदिरों से लेकर घर-घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और पूरे 10 दिनों तक बप्पा की आराधना के बाद शीघ्र आने की कामना के साथ उनका विसर्जन किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान बप्पा अपने भक्तों के बीच रहते हैं और उनके सभी दुखों का हरण करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर गणपति देव की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है और बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, ज्ञान और संपन्नता का कारक है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो जिन राशियों में बुध ग्रह मजबूत और शुभ स्थिति में रहते हैं। ये 3 राशियां कौन-कौन हैं इसके बारे में आगे जानते हैं।
Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर जानें किन राशियों पर बरसाते हैं अपनी कृपा, नहीं आती किसी काम में बाधा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन