फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lord Shri Krishna in Dream: सपने में दिख जाएं भगवान श्रीकृष्ण तो समझ लीजिए बदलने वाली है किस्मत

Fri, 19 Aug 2022 10:27 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 19 Aug 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Dream Interpretation lord shri krishna in dream meaning in hindi
सपने में भगवान श्री कृष्ण को देखने का मतलब - फोटो : iStock

Lord Shri Krishna in Dream: अक्सर सोते हुए व्यक्ति कई चीजों को अपने सपनों में देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कोई न कोई संबंध होता है। कुछ सपने शुभ फलदायक होते हैं, तो वहीं कुछ सपने किसी अनहोनी का संकेत देते हैं। वहीं सपने में यदि कोई व्यक्ति भगवान श्री कृष्ण को देखता है तो इसे बेहद ही शुभ संकेत माना गया है। सपने में कान्हा के अलग-अलग स्वरूप के दर्शन होने के अलग-अलग मतलब होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, चलिए जानते हैं इसके बारे में...  



सपने में भगवान कृष्ण को देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान श्रीकृष्ण दिखाई दें तो इसका मतलब है उस व्यक्ति के जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। कान्हा की कृपा से व्यक्ति को एक के बाद एक सफलताएं मिलेंगी।

Dream Interpretation lord shri krishna in dream meaning in hindi
सपने में भगवान श्री कृष्ण को देखने का मतलब - फोटो : अमर उजाला

सपने में भगवान कृष्ण की पूजा करते हुए देखना
सपने में भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। यदि कोई व्यक्ति सपने में स्वयं को कान्हा की पूजा करते हुए देखे, तो उसकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही किसी बीमारी से परेशान हैं तो वो भी दूर हो सकती है।

Dream Interpretation lord shri krishna in dream meaning in hindi
सपने में भगवान श्री कृष्ण को देखने का मतलब - फोटो : iStock

सपने में श्रीकृष्ण को माखन खाते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में नटखट कान्हा माखन खाते हुए दिखाई दें, तो इसे धन लाभ का संकेत समझना चाहिए। ऐसे सपने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में अचानक धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dream Interpretation lord shri krishna in dream meaning in hindi
सपने में भगवान श्री कृष्ण को देखने का मतलब - फोटो : Facebook

सपने में कृष्ण को युद्ध करते हुए देखना
सपने में यदि कृष्ण जी युद्ध करते हुए या क्रोधित अवस्था में दिखाई दें, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसका अर्थ है कि जल्द ही आप पर कोई संकट आ सकता है। यदि ऐसा सपना आए तो सुबह उठकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और उनसे परेशानी दूर करने के लिए प्रार्थना करें।

विज्ञापन
Dream Interpretation lord shri krishna in dream meaning in hindi
सपने में भगवान श्री कृष्ण को देखने का मतलब - फोटो : Istock

सपने में कृष्ण को राधा या रुक्मणी के साथ देखना
यदि सपने में भगवान श्रीकृष्ण राधा के साथ दिखाई दें तो इसका मतलब आपकी लव लाइफ अच्छी होने वाली है। वहीं यदि रुक्मिणी के साथ नजर आएं तो समझना चाहिए कि आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed