Dream Astrology: सोते समय हर किसी को सपने जरूर आते होंगे। कुछ लोग सपनों को महज दिमाग की उपज मानते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। शास्त्रों के अनुसार, सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। कहा जाता है कि कुछ सपने भविष्य में होने वाली किसी दुर्घना के संकेत देते हैं, तो वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आर्थिक स्थिति में सुधार होने की ओर इशारा करते हैं। इन सपनों को देखने का मतलब है कि आपके घर जल्द पैसा आ सकता है। आज हम कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें देखने पर धन प्राप्ति के प्रबल आसार रहते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सपनों के बारे में....
Dream Astrology: सपने में दिख जाएं ये चीजें तो समझ लें आ गए आपके अच्छे दिन, बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में आपको कोई साधु महात्मा दिखाई दे तो ये शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का अर्थ ये है कि भगवान की आप पर विशेष कृपा बनी हुई है। साथ ही ऐसा सपना भविष्य में मिलने वाली उन्नति और लाभ का संकेत देता है।
यदि सपने में अनार के लाल दाने, लाल रंग के फूल या फिर लाल वस्त्र में कोई महिला दिखाई दे, तो इसका मतलब ये है कि मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा सपना जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि की तरफ इशारा करता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में दूध और दही से भरा हुआ कलश या बर्तन दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आपको किसी काम में बड़ी सफलता मिलने वाली है।
सांप दिखना
कहा जाता है कि यदि सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप दिखाई दे, तो इसका मतलब ये है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। साथ ही जल्द ही आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।