फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कामों को करने से बहुत जल्दी हावी हो जाती हैं नकारात्मक शक्तियां

Sat, 19 Dec 2020 10:01 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 19 Dec 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Doing these works has the effect of negativity
प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि आपके जीवन में अचानक से समस्याएं आने लगे या फिर आपको अचानक रोग घेरने लगें तो माना जाता है यह सब नकारात्मक ऊर्जा के कारण होता है। यदि बच्चा अचानक दूध पीना कम कर दें या फिर अचानक से बहुत अधिक रोने लगे और बीमार हो जाए तो भी इसे बुरी नजर का प्रभाव माना जाता है। माना जाता है कि कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके ऊपर बुरी (नकारात्मक) शक्तियां हावी हो सकती हैं। नकारात्मकता की वजह से मानसिक तनाव और शारीरिक कष्ट का सामना भी करना पड़ सकता है। 





 

Doing these works has the effect of negativity
इत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

आजकल लोग परफ्यूम का प्रयोग बहुत किया जाता है, लेकिन माना जाता है कि सूनसान जगहों या अंधेरी जगहों पर जाते समय ज्यादा इत्र आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जो लोग रात के समय सूनसान जगहों पर इत्र आदि लगाकर जाते हैं उनके ऊपर नकारात्मक शक्तियां बहुत जल्दी हावी हो जाती हैं। 

Doing these works has the effect of negativity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हमेशा अपने घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। गंदे और अव्यवस्थित घर में नकारात्मकता का वास होता है। व्यक्ति को स्वयं भी साफ-सफाई से रहना चाहिए। प्रतिदिन स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। अपने बालो और नाखूनों को काटकर साफ करके रखना चाहिए। जो लोग मलीनता के साथ रहते हैं उनके ऊपर नकारात्मकता बहुत जल्दी अपना प्रभाव डालती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doing these works has the effect of negativity
प्रतीकात्मक तस्वीर

जो लोग अपने में  हमेशा बुरे विचार लाते हैं और बहुत जल्दी डर जाते हैं यानि जिन लोगो की इच्छाशक्ति बहुत कमजोर होती है, उनके ऊपर बहुत जल्दी नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं। इसलिए मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए। 

विज्ञापन
Doing these works has the effect of negativity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भवती महिलाओं को हमेशा सूनसान जगहों पर जाने को मना किया जाता है क्योंकि ऐसी जगहों पर नकारात्मकता रहती है। गर्भवती महिलाओं पर बुरी शक्तियां बहुत जल्दी प्रभाव डालती हैं इसलिए उन्हें सुनसान जगहों पर जाने से बचना चाहिए। यदि किसी कारणवश जाना भी पड़े तो अपने इष्टदेव का ध्यान करते रहना चाहिए।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed