{"_id":"600bda9f8ebc3e33f610923c","slug":"women-should-keep-these-things-in-mind-while-combing-their-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केश संवारते समय महिलाओं को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
केश संवारते समय महिलाओं को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां
बहुत पहले के समय से ही हमारे शास्त्रों आदि में दैनिक दिनचर्या और बात व्यवहार से संबंधित कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। लोग बहुत पहले समय से ही कुछ बातों को मानते चले आ रहे हैं। महिलाओं के साज-श्रंगार से जुड़ी भी कुछ मान्यताएं हैं जिन्हें लोग बहुत पहले से मानते रहे हैं। इसी विषय में महिलाओं के केश संवारने से संबंधित कुछ बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए। माना जाता है कि यदि इन बातों का ध्यान न रखा जाए तो नुकसान उठान पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि महिलाओं को केश संवारते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्यादातर महिलाएं इस बात पर ध्यान नहीं देती हैं लेकिन भी खड़े होकर अपने केश नहीं संवारना चाहिए। महिलाओं को हमेशा अपने केश किसी उचित स्थान पर बैठकर आराम से संवारना चाहिए। मान्यता है कि यदि कोई महिला खड़े होकर बाल संवारती है तो उसके सौभाग्य में कमी आती है।
3 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुछ महिलाएं शाम के समय साज-श्रंगार करती हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सूर्यास्त के बाद कभी भूलकर भी बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। सूर्यास्त से पहले ही केशों को संवार लेना चाहिए। कहा जाता है कि सूर्य ढलने के बाद अंधेरा छाने लगता है जिससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए रात के समय कभी केश न संवारे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अक्सर कुछ महिलाएं रात में सोते समय अपने बालों को खोल लेती हैं, लेकिन यह बिलकुल शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इससे आपके ऊपर नकारात्मकता हावी हो सकती है। रात के समय बालों को हमेशा बांधकर, चोटी को गूथकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
आज के समय में कई तरह से बालों की साज-सज्जा की जाती है। कई तरह की डिजाइनर चोंटियां और जूड़े आदि बनाए जाने लगे हैं। आज के समय में जिगजैग मांग का प्रचलन बहुत बढ़ चला है। समुद्रशास्त्र के अनुसार महिलाओं को इस तरह से टेढ़ी मांग नहीं निकालनी चाहिए। महिलाओं को हमेशा स्पष्ट मांग निकालनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।