Chandra Grahan 2021: आज यानि 19 नवंबर को सदी का सबसे बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार यह ग्रहण इस पूर्व 580 वर्ष पहले लगा था। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण वैसे तो आंशिक चंद्र ग्रहण है और भारत में ये उपछाया के रूप में दिखेगा। लेकिन इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानि 19 नवंबर 2021, को चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। इसके साथ ही आज कृतिका नक्षत्र भी है। यह चंद्रग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह इसका पहला स्पर्शकाल होगा। ग्रहण की समाप्ति शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 59 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण को अक्सर लोगों द्वारा अशुभ माना जाता है और कई राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज का यह चंद्रग्रहण राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा।
Chandra Grahan 2021: आज है साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर यह चंद्रग्रहण सेहत संबंधी समस्या उत्पन्न कर सकता है। अन्यथा इसके अटरिक्त मेष राशि वालों के सभी कार्य पूर्ण होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही आध्यात्म कि ओर भी आपका रुझान बढ़ेगा।
वृषभ राशि
इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों का रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है और साथ ही घर की प्राप्ति के योग भी हैं। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण खर्चा बढ़ाने वाला होगा। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होने कारण आप पर इसका कुछ ज्यादा असर नहीं होगा। कार्यक्षेत्र मे सफलता भी मिलेगी।
कर्क राशि
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों आर्थिक उन्नति प्राप्त होने की संभावना है। हालांकि उन्हे अपने प्रेम संबंधों पर थोड़ा कार्य करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर भी इस ग्रहण का असर पड़ सकता है, सावधानी बरतें।