फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2023: आज पड़ेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तिथि, सूतक काल सहित किन जगहों पर आएगा नजर

Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Mein Kab Lagega Know Date of Lunar Eclipse Know About Visible Areas
कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2023: आज साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। यह चंद्रमा से सूर्य के प्रकाश को काट देता है। इन घटनाओं के दौरान, चंद्रमा लाल, नारंगी, भूरा हो सकता है या पूरी तरह गायब हो सकता है। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय सूतक काल माना जाता है। सूतक के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं कब लगेगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण।


Hindu Nav Samvatsar 2080: कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष ? जानें इस बार क्या होने वाला है खास

Chandra Grahan 2023 Mein Kab Lagega Know Date of Lunar Eclipse Know About Visible Areas
कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : ANI

कब लगेगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण?
साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को लगने जा रहा है। और इससे पहले 20 अप्रैल, गुरुवार को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ऐसे में 15 दिनों में दो ग्रहण लोगों के जीवन पर बड़ा प्रभाव डालने वाले हैं। 

Chandra Grahan 2023 Mein Kab Lagega Know Date of Lunar Eclipse Know About Visible Areas
कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : Pixabay

भारत में ग्रहण दिखने का समय 
पहला चंद्र ग्रहण 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ग्रहण रात 8:45 बजे लगेगा और 1:00 बजे समाप्त होगा। ग्रहण कुल 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Mein Kab Lagega Know Date of Lunar Eclipse Know About Visible Areas
कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA

क्या भारत में सूतक लगेगा? 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। चूंकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि सूतक के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान खाने-पीने की मनाही होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव रहेगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Mein Kab Lagega Know Date of Lunar Eclipse Know About Visible Areas
कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण - फोटो : पेक्सेल्स
किन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण 
साल का पहला चंद्र ग्रहण हिंद महासागर, अंटार्कटिका, अटलांटिक, एशिका के कुछ हिस्सों, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका और प्रशांत महासागर से दिखाई देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed