फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2022: 16 मई को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण , इन राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग

Wed, 11 May 2022 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 11 May 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 First Lunar Eclipse This Year Will  These Zodiac Signs Effects Get Good Sign
chandra grahan - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2022: धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण की घटना को बहुत महत्व दिया जाता है। धर्म के नजरिए से जहां ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी जातकों के जीवन पर पड़ता है तो वहीं विज्ञान के नजरिए से यह एक खगोलीय घटना है। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य, पूजा-पाठ और अन्य दूसरे तरह के अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं। ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस वर्ष साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार भी है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही पड़ता है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। वैशाख पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और तप करने की विशेष परंपरा होती है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी साल का पहला सू्र्य ग्रहण पड़ा था, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं दिया था। 16 मई होने वाला चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 



 
Chandra Grahan 2022 First Lunar Eclipse This Year Will  These Zodiac Signs Effects Get Good Sign
chandra grahan
इस राशि में लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण 
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशिऔर विशाखा नक्षत्र में लगेगा।


 
Chandra Grahan 2022 First Lunar Eclipse This Year Will  These Zodiac Signs Effects Get Good Sign
- फोटो : iStock
चंद्र ग्रहण का समय
15 दिनों के अंदर यह साल 2022 का दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था। 16 मई को लगने वाला चंद्रग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 08 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट चलेगा। दिन होने के कारण यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 First Lunar Eclipse This Year Will  These Zodiac Signs Effects Get Good Sign
चंद्रग्रहण - फोटो : self
सूतक काल नहीं होगा प्रभावी
ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है इस कारण से ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ग्रहण पर मंदिरों के पट भी बंद कर दिया जाता है इस दौरान भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है।। सूर्य ग्रहण की तरह 16 मई को चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य रहीं होंगे। 
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 First Lunar Eclipse This Year Will  These Zodiac Signs Effects Get Good Sign
- फोटो : iStock
चंद्र ग्रहण का प्रभाव किस राशि के लिए शुभ
वैसे तो ग्रहण का प्रभाव देश-दुनिया के साथ हर एक राशि के जातकों पर भी होता है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिस कारण इसका ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा, लेकिन दुनिया में जहां भी यह चंद्रग्रहण लगेगा वहां के जातकों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। सभी 12 राशियों में से मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों पर इस ग्रहण का प्रभाव काफी सकारात्मक पड़ेगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा और कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ अवसर लेकर आएगा। लेन-देन के लिए अच्छा रहेगा। पैतृक मसले का हल इसमें हो सकता है। जो लोग अविवाहित है उनके लिए विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आने के शुभ संकेत है। कार्यक्षेत्र में तरक्की और धन वृद्धि के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed