Astrology: हर कोई अपने जीवन में सफल होना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। हालांकि कभी-कभी तमाम कोशिशों और मेहनत के बाद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में लोग ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो जीवन में तरक्की के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यदि आप भी करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो इन उपायों को आजमा सकते हैं। ये आसान से उपाय आपके करियर को संवारने में मदद करेंगे। हालांकि इसके साथ ही आपको मेहनत करते रहना होगा। मेहनत के साथ ही ये उपाय आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा भरकर आपकी मदद जरूर कर सकते हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें तकिए के नीचे रख सोने से भाग्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में....
Astrology: नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए तकिए के नीचे रख कर सोएं ये चीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को भाग्य, मान-सम्मान, धन, वैभव, दाम्पत्य जीवन का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी हो तो भाग्य हमेशा आपका साथ देता है और आपको जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है। ऐसे में यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो अपने तकिए के नीचे पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर रख कर सोएं। ऐसा करने से बृहस्पति शुभ फल देता है और नौकरी या व्यापार में आपको शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।
कुंडली में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, ऐश्वर्य, सुंदरता, आभूषण आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए चांदी धातु का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। आप चांदी के बर्तन में पानी भरकर उसमें चांदी की एक मछली रख कर पलंग के नीचे रख लें। इस उपाय को करने से शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
शनि ग्रह के कुंडली में ठीक स्थिति में ना होने से जीवन में समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि ग्रह को प्रबल बनाने और शनिदेव की कृपा प्राप्ति के अपने तकिए के नीचे लोहे की अंगूठी रख कर सोना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप लोहे के बर्तन में पानी भरकर पलंग के नीचे रखें और फिर सुबह इस पानी को पीएं। इस उपाय को करने से कुंडली में शनि की स्थिति बेहतर होता है।
ज्योतिष के अनुसार, लहसुन को भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने तकिए के नीचे लहसून की कलियां रखकर सो सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी को खत्म कर अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।