फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: वास्तु की इन बातों को ध्यान में रखने से नहीं होती है घर में धन की कमी

Fri, 06 Nov 2020 04:02 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 06 Nov 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for money Keep these things in mind there is no shortage of money in the house
वास्तु के आसान उपाय - फोटो : अमर उजाला

जीवन में कई बार हमारी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बाद भी बार-बार असफलता ही हाथ लगती है। इस वजह से व्यक्ति निराश हो जाता है। निराशा में आकर लोग अपने आपको और अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं। वास्तु के अनुसार कई बार हम जाने-अनजाने कुछ भूल और गलतियां करते रहते हैं, जिससे वास्तु दोष लग जाता है। जाने-अनजाने की गई इन गलतियों के कारण हमारा सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है। इसलिए हमें कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरुरी होता है। 

Vastu Tips for money Keep these things in mind there is no shortage of money in the house
तुलसी - फोटो : Social media

वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि हर दिशा के अपने अलग दिग्पाल होते हैं। इसलिए वास्तु में निर्माण करते समय दिशाओं का बहुत महत्व बताया गया है। कुछ लोग या तो वास्तु में विश्वास नहीं करते हैं या उन्हें वास्तु की जानकारी नहीं होती है। अगर आपने अपना घर वास्तु के अनुसार नहीं बताया है। तो उसका वास्तु दोष दूर करने के लिए अपने घर में तुलसी का पौधा जरुर रखना चाहिए। इससे उस स्थान का वास्तु दोष दूर होता है। तुलसी के पौधे में नियमित रूप से सुबह और संध्या काल में दीपक जलाने और जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे आपके घर में बरकत बनी रहती है और अन्न एवं धन की कमी नहीं रहती है। 

Vastu Tips for money Keep these things in mind there is no shortage of money in the house
स्वास्तिक गणेश

घर के मुख्य द्वार का वास्तु सही होना बहुत आवश्यक होता है। जिस घर का मुख्य द्वार सही दिशा में नहीं होता है वहां वास्तु दोष लगता है। घर का मुख्य द्वार ही एक ऐसा स्थान होता है जहां से घर का हर सदस्य गुजरता है। सकारात्मक नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी मुख्य द्वार से ही होता है। अगर आपके मुख्य द्वार में दोष है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिससे धन संबंधित समस्याओं के साथ पारिवारिक कलह आदि परेशानियां भी हो सकती हैं। मुख्य द्वार पर शुभता के लिए गणपति भगवान की प्रतिमा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। गणेश जी की प्रतिमा लगाते समय ध्यान रखें कि उनकी पीठ दिखाई न दें। क्योंकि माना जाता है गणेश भगवान की पीठ के पीछे दरिद्रता निवास करती है। मुख्य द्वार पर आप स्वास्तिक का चिह्न भी बना सकते हैं। स्वास्तिक का चिह्न बहुत शुभ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for money Keep these things in mind there is no shortage of money in the house
धन की अलमारी रखने की दिशा(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आप घर में वस्तुओं को दिशा के अनुसार नहीं रखते हैं तो भी वास्तु दोष लगता है। वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, इसलिए धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए धन रखने की अलमारी को दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर रखना चाहिए, ताकि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले। इससे घर में बरकत बनी रहती है और व्यक्ति आसानी से धन संचय कर पाता है।

 

विज्ञापन
Vastu Tips for money Keep these things in mind there is no shortage of money in the house
प्रतिदिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए प्रतिदिन संध्याकाल में मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद मुख्य द्वार पर दांयी तरफ घी का दिया प्रज्वलित करना चाहिए। इस कार्य को नियमित रुप से करने के से घर में धन वृद्धि होती है। प्रतिदिन इन उपायों को नियमित रुप से करना चाहिए तथा नियमित रुप से अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। इससे घर में शुभता बनी रहती है और किसी प्रकार से धन का अभाव नहीं होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed