फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने जन्मदिन पर करते हैं ये 7 शुभ कार्य तो सुख से बीतता है पूरा साल

Wed, 30 Jun 2021 07:53 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 30 Jun 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
By doing these seven auspicious things on your birthday you get happiness prosperity and benefits throughout the year
जन्मदिन के दिन करें ये शुभ कार्य (प्रतीकात्मक तस्वीर)

किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसके जन्म का दिन बहुत महत्व रखता है इसलिए हर इंसान चाहता है कि उसका जन्मदिन बेहद खास हो। इसी के साथ वह कामना करता है कि आने वाले समय में उसका जीवन सुखमय और भविष्य उज्जवल हो। लोग अपने जन्मदिवस पर दोस्तों के साथ पार्टी आदि करते हैं खुशियां मनाना सही है लेकिन आज के समय में लोग इस दिन मदिरा आदि का सेवन भी करते हैं जोकि बहुत ही गलत होता है। जिस दिन ईश्वर के आशीर्वाद से हमने मनुष्य रुप में जन्म लिया हो उस दिन को बहुत ही अच्छे तरीके से मनाना चाहिए। इस शुभ दिन को यदि आप शुभ कार्यों के साथ मनाते हैं तो आने वाले समय में आपके ऊपरा ईश्वर की कृपा बनी रहती है और आने वाला समय अच्छा रहता है। ज्योतिष में कुछ कार्य बताए गए हैं। अपने जन्म दिवस का दिन इन कार्यों करके आप पूरे वर्ष को सुखमय बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे शुभ कार्य।

By doing these seven auspicious things on your birthday you get happiness prosperity and benefits throughout the year
surya jal
सूर्य को जल दें-

अपने जन्म दिवस पर प्रातः जल्दी उठकर सबसे पहले स्नानादि करने के पश्चात सूर्यदेव के दर्शन करने चाहिए और जल देना चाहिए। इसके बाद अपने इष्ट देव का ध्यान व पूजा आराधना करें। इसके साथ ही अपनी राशि के अनुसार स्वामी ग्रह का मंत्र जाप करना चाहिए। इससे आपके ऊपर देवताओं की कृपा बनी रहती है। प्रतिदिन यदि इसी तरह से अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो आपका जीवन सुखमय बना रहता है।

By doing these seven auspicious things on your birthday you get happiness prosperity and benefits throughout the year
बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद-

अपने इष्टदेव की पूजा आराधना करने के पश्चात अपने से बड़े, माता-पिता, बुजुर्गों व गुरु का आशीर्वाद लेना चाहिए। व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता करने के लिए कोई भी कार्य करने से पहले सदैव अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए। जो लोग अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं उनसे देवता भी प्रसन्न रहते हैं। यह कार्य हर व्यक्ति को प्रतिदिन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
By doing these seven auspicious things on your birthday you get happiness prosperity and benefits throughout the year
दान करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जरुरतमंदों की सेवा-

जरुरतमंदों की सेवा और दान-पुण्य करना सबसे शुभ कार्य होता है। अपने जन्मदिवस के दिन जरुरतमंदों की भोजन करवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपनी क्षमतानुसार अन्न व जरुरत की चीजें दान करना चाहिए। किसी की मदद करने से ज्यादा खुशी आपको किसी अन्य कार्य में प्राप्त नहीं होती है। यदि आप इस दिन किसी जरुरतमंद की मदद करते हैं तो उसे संतुष्ट करके स्वयं भी भीतर से संतुष्टि प्राप्त करते हैं। दान मनुष्य के साथ जीवनभर रहता है।

विज्ञापन
By doing these seven auspicious things on your birthday you get happiness prosperity and benefits throughout the year
कलावा (रक्षा सूत्र) बांधे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
रक्षा सूत्र-

इस दिन दान-पुण्य का कार्य पूर्ण करने के बाद घर के बड़े बुजुर्गों या फिर भाई-बहनों के द्वारा दिया गया धातु का कड़ा धारण करना चाहिए या फिर अपनी राशि के स्वामी ग्रह के नाम का रक्षा सूत्र अपने हाथ में बांधना चाहिए। माना जाता है कि यह आपको बुरी नजर व आने वाली समस्याओं से बचाकर रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed