फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budha Gochar 2021: 7 जुलाई को बुधदेव बदलेंगे राशि, इन 4 राशियों को मिलेंगी खुशियों की सौगात

Tue, 06 Jul 2021 06:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 06 Jul 2021 06:54 AM IST
विज्ञापन
Budha Gochar 2021 Mercury Transit in Gemini these four zodiac signs get good results
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन 2021 - फोटो : social media

बुध देव 07 जुलाई को मिथुन राशि प्रवेश करेंगे और इस राशि में 25 जुलाई रविवार तक स्थित रहेंगे। इस राशि में सूर्यदेव पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि में बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग के निर्माण से कई राशि वालों को तरक्की, सुख-समृद्धि और धन लाभ हो सकता है। 7 जुलाई को बुध का गोचर 10 बजकर 59 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध के मिथुन राशि में गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। लेकिन हम यहां ऐसी चार राशियां बता रहे हैं जिनके ऊपर बुध के गोचर का बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। गोचर के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य बदल सकता है। इस अवधि में इन्हें शानदार परिणाम मिलेंगे। जानते हैं इन चार राशियों पर बुध के गोचर का शुभ प्रभाव- 

Budha Gochar 2021 Mercury Transit in Gemini these four zodiac signs get good results
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की होगी सराहना

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। इस अवधि में धनलाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। 

Budha Gochar 2021 Mercury Transit in Gemini these four zodiac signs get good results
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि: कार्यक्षेत्र में होगा प्रबल लाभ

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में बॉस का समर्थन मिलेगा। आर्थिक लेन-देन के लिए समय शुभ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budha Gochar 2021 Mercury Transit in Gemini these four zodiac signs get good results
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि: खरीद सकते हैं नया वाहन

इस अवधि में नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अगर कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो समय शुभ है। वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार में निवेश से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में रिश्ते मधुर होंगे। 

विज्ञापन
Budha Gochar 2021 Mercury Transit in Gemini these four zodiac signs get good results
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि: समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान 

बुध के गोचर से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। वहीं व्यापारी जातकों को भी लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed