फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Vakri: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव हुए वक्री, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Wed, 11 May 2022 04:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 11 May 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Budh Vakri Retrograde Mercury can give negative Effect on These Zodiac Signs
10 मई से बुध ग्रह वृषभ राशि में ही वक्री हो गए हैं । - फोटो : amar ujala

Budh Vakri 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह, भाव, नक्षत्र, राशि की स्थिति कई प्रकार के प्रभावों को जन्म देने वाली होती है। जातक पर इन सभी का किसी न किसी रुप में असर भी पड़ता है। जातक के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों में ग्रहों की स्थिति और दशा का संबंध बहुत गहरे असर दिखाने वाला होता है। ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य से लेकर राहु केतु तक सभी ग्रहों की अपनी गति है। अपनी-अपनी गति के अनुसार ही सभी ग्रह राशिचक्र में गमन करने में अलग-अलग समय लेते हैं। बुध साल में तीन बार वक्री होता है। आमतौर पर बुध 21 दिन गोचर करते हैं, लेकिन इस बार वे 68 दिनों तक ही वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। दरअसल, बुध ग्रह 25 अप्रैल से 10 मई तक वृषभ में सीधी चाल में थे और इसके बाद 10 मई से बुध ग्रह वृषभ राशि में ही वक्री हो गए हैं और ये 3 जून तक वक्री रहेंगे। आइए जानते हैं कौन सी राशियां हैं। 

Budh Vakri Retrograde Mercury can give negative Effect on These Zodiac Signs
इस अवधि में आपको अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
बुध ग्रह मेष राशि के द्वितीय भाव में वक्री होंगे। इस अवधि में आपको अपने छोटे भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद और गलत बातों का सामना करना पड़ सकता है। आपका वित्त अनिश्चित रहेगा और आपको अचानक नुकसान हो सकता है इसलिए कहीं भी पैसा निवेश करने से बचें। यदि आप सेना में हैं तो निकों को अपने अधीनस्थों और पेशेवर मित्रों के साथ कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Budh Vakri Retrograde Mercury can give negative Effect on These Zodiac Signs
बारहवें भाव में वक्री बुध स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल नहीं रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध उनके बारहवें भाव व्यय, हानि, यात्रा में वक्री होंगे। बारहवें भाव में वक्री बुध स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल नहीं रहेगा। आप नर्व से संबंधित समस्या हो सकती है। इस दौरान आपको अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावनाएं हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य परीक्षण में विशेष सावधानी बरतें। इस अवधि के दौरान आपके बिजली के गैजेट आपके के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, इसलिए अपने सेल फोन, टेलीविजन, स्पीकर आदि से सावधान रहें। अत्यधिक खर्च आपको तनाव की स्थिति में पहुंचा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Vakri Retrograde Mercury can give negative Effect on These Zodiac Signs
व्यापरियों के लिए यह समय मंदा रहेगा और साथ ही उनके लिए भ्रम की स्थिति पैदा करेगा। - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध उनके पेशे और करियर के दसवें भाव में वक्री होंगे। हालांकि निवेश के उद्देश्य से यह अवधि अच्छी रहेगी। लेकिन व्यापरियों के लिए यह समय मंदा रहेगा और साथ ही उनके लिए भ्रम की स्थिति पैदा करेगा। आपको अपने व्यवसाय में दोहराव वाली समस्याओं और स्थितियों से निपटना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने व्यापारिक साझेदारों और सहयोगियों से सावधान रहें क्योंकि उनकी कुछ गतिविधियां आपके व्यवसाय के लिए बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। बुध की यह वक्री दशा आपके घर के सदस्यों के बीच गलतफहमी पैदा कर सकती है। 

विज्ञापन
Budh Vakri Retrograde Mercury can give negative Effect on These Zodiac Signs
कार्यक्षेत्र में आपके बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह उनके नवम भाव में वक्री होंगे। इस अवधि के दौरान आपको कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि चीजें थोड़ी अप्रत्याशित होंगी। जो छात्र आगे की पढ़ाई कर रहे हैं तनाव के कारण सारा पाठ्यक्रम पुनः याद करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे और इससे आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान आप अपने पिता के साथ अक्सर बहस कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed