Budh Gochar: गोचर शब्द का सीधा मतलब ग्रहों की चाल से है। ग्रह जब राशि परिवर्तन करता है तो उस कार्य को गोचर कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में नौ ग्रहों का वर्णन है वह हैं सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु एवं केतु। ये ग्रह अपनी गति के अनुसार एक अवधि काल में राशि परिवर्तन करते हैं। हर राशि पर ग्रह गोचर से सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इससे आपके स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, कार्यक्षेत्र अदि पर प्रभाव पड़ता है। बुद्धि और ज्ञान के स्वामी कहे जाने वाले ग्रह बुध ने 25 अप्रैल को मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। इस अवधि के मध्य ये 10 मई को वक्री और 3 जून को मार्गी होंगे। वक्री-मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए बुध 2 जुलाई को अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। बुध गोचर धन, बुद्धि, व्यापार, वाणी के कारक हैं। वृषभ राशि में इनका गोचर सभी के लिए कल्याणकारी सिद्ध होता है। बुध का यह राशि परिवर्तन कई राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ दिन लेकर आ रहा है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक मामलों और करियर में समस्याएं झेल रहे थे, उनके दिन अब फिर जाएंगे। जानते हैं किन राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ साबित होने वाला है।
Budh Gochar: बुध की चाल बदलेगी इन 6 राशि वालों का हाल, चमकेगी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
बुध ग्रह वृषभ राशि के दूसरे और पांचवें भाव का स्वामी है। और इस समय बुध ग्रह वृषभ राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि के दौरान, जातक अपने परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे, और जातक अपने जीवनसाथी के साथ आनंदमय जीवन व्यतीत करेंगे। इस गोचर के दौरान आपका जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा क्योंकि सप्तम भाव पर बुध की दृष्टि लाभकारी होगी। आर्थिक रूप से, यह अवधि वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छी है। समाज में नाम, प्रसिद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपके रिश्ते में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी में हैं उनके लिए यह समय उत्तम है, उन्हें नौकरी के कई न अवसर मिलने की संभावना है। जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस अवधि में आप तंदुरूस्त और स्वस्थ महसूस करेंगे।
कर्क राशि
ग्रहों के युवराज बुध देव कर्क राशि के 12वें और तीसरे भाव का स्वामी है और इस समय आय, इच्छा और लाभ के स्थान यानि 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह अवधि कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगी। जातक को अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी, और इस समय के दौरान नौकरी में होने पर उन्हें उच्च या वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो इस अवधि में किया गया निवेश सफलता लाएगा। इसलिए इस अवधि के दौरान अल्पावधि के साथ-साथ दीर्घकालिक लाभ में निवेश करें। निजी जीवन में कर्क राशि के जातक सामाजिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे और अच्छे सामाजिक संपर्क में रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे, और वरिष्ठों से मददगार अंतर्दृष्टि आपकी बहुत मदद करेगी। आप अपने परिवार के साथ आनंदमय समय बिताएंगे, और आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह अवधि आपके लिए फलदायी रहेगी, और आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
सिंह राशि
बुध ग्रह सिंह राशि के 11वें और दूसरे भाव का स्वामी है और इस समय पेशे और करियर भाव यानि दशम स्थान में गोकहर कर रहे हैं। यह अवधि सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत हई अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल में आप स्वयं को साबित कर पाने में सफल रहेंगे और यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस अवधि के दौरान आप नाम और प्रसिद्धि अर्जित करेंगे। आप अपने कार्य को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम होंगे। यदि आप प्रॉपर्टी संबंधी निवेश करेंगे तो यह आपको लाभ प्रदान करेगा। निजी जीवन में आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे, जिससे आपके घर में घरेलू शांति बढ़ेगी। आपका वैवाहिक जीवन भी कुछ सकारात्मक परिणाम दिखाएगा और जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके स्वास्थ्य को कोई बड़ा कष्ट नहीं है, फिर भी लापरवाही न बरतें।
कन्या राशि
बुधदेव कन्या राशि के लग्न भाव और दशम भाव के स्वामी हैं और इस समय धर्म और भाग्य के भाव यानि नवां स्थान में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के दौरान आपका पेशेवर जीवन बहुत अच्छा रहेगा और आपको इस अवधि के दौरान नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े रहने वाले जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आप उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए भी यह बहुत अच्छा समय है। आर्थिक रूप से बात करें तो इस गोचर के दौरान आपके खर्च थोड़े अधिक होंगे, लेकिन साथ ही साथ यह भी संभावना है कि आपको वेतन में वृद्धि हो। फिर भी आपको भविष्य की जरूरतों के लिए बचत पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। अपने निजी जीवन में, अपने माता-पिता का सम्मान करें और अपने भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।