फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Rashifal August 2021: इस महीने इन 4 राशिवालों का आर्थिक जीवन होगा खुशहाल, आएंगे कई शुभ अवसर

Mon, 02 Aug 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 02 Aug 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
August Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
अगस्त मासिक राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला

Masik Rashifal August 2021: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी मासिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे मासिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह महीना आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस महीने आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। मासिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अगस्त का महीना 4 राशियों के लिए शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। मेष, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को इस महीने कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है, इस कारण इन्हें आर्थिक, पारिवारिक, करियर, वैवाहिक, व्यापारिक आदि क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। अब चलिए विस्तार से पढ़ते हैं अगस्त माह की चार भाग्यशाली राशियों का भविष्यफल।

August Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
मेष मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष मासिक राशिफल

यह महीना आपके जीवन में नए अवसर लेकर आ रहा है। इस माह में आपको करिअर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए तमाम मौके मिलेंगे। यह समय आपके आंतरिक संसाधनों में वृद्धि के संकेत दे रहा है। सहकर्मी, सहयोगी, कर्मचारी, रिश्तेदार आदि के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। भविष्य की योजना बनाने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। माह के दूसरे सप्ताह में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधनी बरतें। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को काई सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ साबित होगा। अप्रत्याशित रूप से बाजार में फंसा हुआ धन निकल आयेगा। विभिन्न स्रोतों से आय के साधन बनेंगे। दांपत्य जीवन हो या फिर प्रेम संबंध आपस में किसी तरह की गलतफहमियों को न पनपने दें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। खान-पान का ख्याल रखें। पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

August Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
तुला मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
तुला मासिक राशिफल

माह की शुरुआत में आय के नये स्रोत बनेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आप किसी शार्टकट से बचें। यदि आप सफलता या लाभ प्राप्ति के लिए कोई गलत कदम उठाते हैं तो आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। हालांकि इस दौरान घर-परिवार और इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के दूसरे सप्ताह में आपको अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा, अन्यथा अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और यात्रा में अपने सामान का विशेष रूप से ख्याल रखें। माह के मध्य में किस्मत आप पर मेहरबान होगी। इस दौरान जहां कार्यक्षेत्र में जहां पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं सत्ता पक्ष से बड़े लाभ के योग भी बनेंगे। साझेदारी में यदि कोई कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो कागजी कार्रवाई ठीक तरह से जरूर कर लें। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की इंट्री से गलतफहमी पैदा हो सकती है। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए इसे धैर्यपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें नहीं तो बना-बनाया संबंध टूट भी सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और किसी भी प्रकार के ईगो को लाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
August Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
धनु मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
धनु साप्ताहिक राशिफल

इस माह न सिर्फ मनोरंजन के लिए बल्कि करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं होंगी। यात्राएं सुखद और लाभदायक साबित होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए आप अपना वह बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे, जो तमाम कारणों के चलते अभी तक नहीं दे पाये थे। व्यवसाय में भी अप्रत्याशित लाभ होगा। सफलता और लाभ के प्रवाह को बनाए रखने के लिए आपको बेहद सतर्क रहना होगा क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपकी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़ी कर देगी। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान धार्मिक कार्यों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल साबित होने वाला है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन
August Rashifal 2021 masik rashifal july know prediction
कुंभ मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ मासिक राशिफल

माह की शुरुआत में घर एवं बाहर दोनों जगह पर खूब सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान करिअर और कारोबार में मनचाही सफलता के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनयिर्स आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी जुटे छात्रों को काई सुखद समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आयेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। इस समय किसी योजना अथवा भूमि-भवन में निवेश करने से पहले किसी शुभ चिंतक की सलाह लेना न भूलें। असमंजस की स्थिति में इसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं अन्यथा सामाजिक बदनामी के साथ-साथ कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, जिसे संवाद के जरिए दूर करने में अंतत: आप कामयाब हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed