मां लक्ष्मी को चंचला कहा जाता है। इसलिए अगर आप चाहते है कि मां लक्ष्मी आपके घर में स्थाई रुप से निवास करें तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आप पर कृपा करती हैं और आपको धन से संबंधित को परेशानियां नहीं रहती हैं। जानते हैं किन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न...
2 of 6
घर को रखें साफ सुथरा
- फोटो : social media
अपने घर और उसके आस-पास हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। कार्यस्थल पर भी सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी ऐसे स्थान पर कभी निवास नहीं करती हैं जहां पर गंदगी हो।
घर में पूजा करने का स्थान बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, घर नें पूजा का स्थान हमेशा ईशान कोण में बनाना चाहिए। इस तरह से पूजा करें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। इस तरह से मां लक्ष्मी की पूजा करने से वे स्थाई रुप से आपके घर में निवास करती हैं।
3 of 6
vastu tips
- फोटो : social media
पूजा के स्थान के नीचे कोई भी अग्नि से संबंधित उपकरण न रखें। बाथरुम या फिर टॉयलेट के पास कभी पूजा स्थल नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि पूजा के स्थान पर पवित्रता होना अति आवश्यक होता है।
महिलाओं को मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का रुप माना गया है। इसलिए कभी भी अपने घर की महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां पर लक्ष्मी जी अपनी कृपा बरसाती हैं।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के लिए बहुत खास होता है। शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए, इस दिन श्वेत वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी के श्री यंत्र की पूजा करें।