हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता हैं, लेकिन कभी-कभी बहुत प्रयास करने के बाद भी कार्य में सफलता नहीं मिल पाती है या काम बनने से पहले बिगड़ जाता है, परिस्थितियां अनुकूल नहीं होती हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत और लगन के साथ भाग्य का साथ देना भी आवश्यक होता है। इसलिए ज्योतिष में भाग्यवृद्धि के लिए कुछ उपाय बताए जाते हैं जिनको करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आपका भाग्योदय होता है जिससे कार्यों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जानते हैं किन उपायों को करने से आप कार्यों में सफलता पा सकते हैं।
इन कुछ ज्योतिषी उपायों को करने से होगा भाग्योदय, कार्यों में मिलेगी सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो अपने इष्ट देव से प्रार्थना करके जाएं। घर से निकलते समय घर के बड़ो और माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। माता-पिता का दिल कभी न दुखाएं किसी का अपमान न करें। सफलता पाने के लिए नियमित रुप से माता-पिता और बड़ों के आशीर्वाद से अपने दिन की शुरुआत करें।
सुबह को उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त होने के बाद आप थोड़ा सा शहद खाएं। सुबह को नियमित रुप से आप तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें चीनी, फूल, रोली डालकर सूर्य को जल अर्पित करें। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होगा। आपको यश-कीर्ति प्राप्त होती है कार्यों में सफलता मिलती है।
सूखे नारियल में चीनी और घी भरकर किसी स्थान पर गाढ़ दें। मान्यता है कि इससे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। दुर्भाग्य दूर होता है। इस उपाय को पूरे विश्वास के साथ बिना किसी को बताए करना चाहिए।
नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करें। इससे आपके ऊपर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में भी शाम के समय कपूर जलाकर दिखाएं। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।