फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कुछ ज्योतिषी उपायों को करने से होगा भाग्योदय, कार्यों में मिलेगी सफलता

Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
astrology tips for good luck in hindi Doing these remedies leads to luck
ज्योतिष में भाग्यवृद्धि के लिए कुछ उपाय बताए जाते हैं जिनको करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। - फोटो : अमर उजाला

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता हैं, लेकिन कभी-कभी बहुत प्रयास करने के बाद भी कार्य में सफलता नहीं मिल पाती है या काम बनने से पहले बिगड़ जाता है, परिस्थितियां अनुकूल नहीं होती हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत और लगन के साथ भाग्य का साथ देना भी आवश्यक होता है। इसलिए ज्योतिष में भाग्यवृद्धि के लिए कुछ उपाय बताए जाते हैं जिनको करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आपका भाग्योदय होता है जिससे कार्यों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जानते हैं किन उपायों को करने से आप कार्यों में सफलता पा सकते हैं।

astrology tips for good luck in hindi Doing these remedies leads to luck
घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाहर निकलें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो अपने इष्ट देव से प्रार्थना करके जाएं। घर से निकलते समय घर के बड़ो और माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। माता-पिता का दिल कभी न दुखाएं किसी का अपमान न करें। सफलता पाने के लिए नियमित रुप से माता-पिता और बड़ों के आशीर्वाद से अपने दिन की शुरुआत करें।

astrology tips for good luck in hindi Doing these remedies leads to luck
सूर्य को जल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुबह को उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त होने के बाद आप थोड़ा सा शहद खाएं। सुबह को नियमित रुप से आप तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें चीनी, फूल, रोली डालकर सूर्य को जल अर्पित करें। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होगा। आपको यश-कीर्ति प्राप्त होती है कार्यों में सफलता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology tips for good luck in hindi Doing these remedies leads to luck
सूखे नारियल में चीनी और घी भरकर कहीं पर गाढ़ दें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest

सूखे नारियल में चीनी और घी भरकर किसी स्थान पर गाढ़ दें। मान्यता है कि इससे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। दुर्भाग्य दूर होता है। इस उपाय को पूरे विश्वास के साथ बिना किसी को बताए करना चाहिए।  

विज्ञापन
astrology tips for good luck in hindi Doing these remedies leads to luck
घर में कर्पूर दिखाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करें। इससे आपके ऊपर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में भी शाम के समय कपूर जलाकर दिखाएं। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
 
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed