फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो घर के आसपास लगाएं ये 5 पौधे, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Fri, 27 May 2022 02:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 27 May 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Astrology Tips About Plants Maa Laxmi Ko Prasanna Karne KE Upay in Hindi
घर में इन पौधों को लगाना माना जाता है शुभ। - फोटो : istock

Astrology Tips: हर व्यक्ति की तमन्ना होती है कि उसे अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि हासिल हो। इसके लिए वह कठिन परिश्रम के साथ कई उपाय भी करता है, फिर भी कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आपको कड़ी मेहनत और प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है तो इसके लिए ग्रह नक्षत्र को जिम्मेदार माना जाता है। ऐसे में अगर आप लगातार पैसों की तंगी, ग्रह क्लेश जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने घर में वास्तु के अनुसार ऐसी कुछ चीजों को रखना चाहिए जिससे आपकी समस्या हल हो सके। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप आर्थिक तंगी से पूर्ण रूप से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको पौधों से जुड़े कुछ उपाय करने चाहिए। इन उपायों को अपनाकर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। साथ ही इससे आपका घर धन-धान्य से भरा रहता है। वैसे तो पेड़-पौधे घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको घर में कुछ खास पौधे लगाने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आर्थिक तंगी दूर करने में कौन से पौधे सहायक होते हैं। 

Astrology Tips About Plants Maa Laxmi Ko Prasanna Karne KE Upay in Hindi
घर में इन पौधों को लगाना माना जाता है शुभ। - फोटो : istock

मुख्य द्वार के पास लगाएं अनार का पेड़ 
घर के मुख्य द्वार की बात करें तो मुख्य द्वार के दाहिनी ओर अनार का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी और धन कुबेर आपके दरवाजे पर खिंचे चले आते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। मान्यता अनुसार अनार का पौधा सोया हुआ भाग्य भी जगाता है। 

Astrology Tips About Plants Maa Laxmi Ko Prasanna Karne KE Upay in Hindi
घर में इन पौधों को लगाना माना जाता है शुभ। - फोटो : istock

घर में लगाएं शमी का पौधा 
शमी का पौधा घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दुख दूर होते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है, साथ ही घर की सारी बाधाएं भी दूर होती हैं। शमी के पौधे को लगाने से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।  इस पौधे को घर में लगाने से साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होता है। मेन गेट पर यह पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की आप पर कृपा हमेशा बनी रहती है और परिवार को कभी भी आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Tips About Plants Maa Laxmi Ko Prasanna Karne KE Upay in Hindi
घर में इन पौधों को लगाना माना जाता है शुभ।

घर में मनी प्लांट लगाने से आती है बरक्कत
ज्योतिष के मुताबिक घर के अंदर मनी प्लांट का पौधा भी लगा सकते हैं। उसे भी सौभाग्यशाली माना जाता है। मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती जाती है। मान्यता अनुसार यह प्लांट जितना फैलता है उतना धन बढ़ता जाता है। मनीप्लांट के पौधे के घर में लगाने के लिए आग्नेय दिशा सबसे उचित दिशा है।

विज्ञापन
Astrology Tips About Plants Maa Laxmi Ko Prasanna Karne KE Upay in Hindi
घर में इन पौधों को लगाना माना जाता है शुभ। - फोटो : istock

केले का पेड़ 
केले के पेड़ को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का घर कहा माना जाता है। इसी वजह से घर में सही स्थान और सही तरीके से लगा हुआ केले का पेड़ सुख समृद्धि लाने में मदद करता है। अगर आप भी केले के पौधे को घर में लगाते हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि इसकी एक निश्चित दिशा होनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक घर के पिछले हिस्से में केले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। केले को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है और माता लक्ष्मी उनकी अर्धांगिनी हैं। ऐसे में केले का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed