Astrology: व्यक्ति की राशि, उसके बारे में बहुत कुछ बताती है। इसके द्वारा आपके स्वभाव, व्यक्तित्व और आपकी आदतों को जाना जा सकता है। राशि के प्रभाव से व्यक्ति के अंदर गुण व दोष देखने को मिलते हैं। राशि के अनुसार आपका स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य एवं गुण-दोष की जानकारी मिलती है। राशि के अनुसार मनुष्य का स्वभाव एक दूसरे से बहुत भिन्न होता है। कुछ राशि के जातक अपने प्रेम के प्रति बहुत ही ज्यादा संवेदनशील और वफादार होते हैं कि वह उन्हीं के प्रति समर्पित है। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि के जातक प्रेम संबंधी मामलों में ईमानदार नहीं होते। जब व्यक्ति किसी से प्रेम करता है तो उसे सही गलत कुछ नहीं नजर आता और इसके चरित्र को सही या गलत ठहराना ठीक नहीं रहता। लेकिन मनुष्य का स्वभाव उसकी राशि के अनुसार पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं किस राशि के जातक अपने पार्टनर्स को धोखा दे सकते हैं-
Astrology: धोखेबाज होते हैं ये 6 राशि के लोग, ऐसे लोगों से दूर रहने में है भलाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातक यदि किसी व्यक्ति का पार्टनर है तो उसके साथ सोच समझकर ही बात करनी चाहिए। इस राशि के जातकों को रोकटोक पसंद नहीं होती और इसलिए मेष राशि के प्रेमी या प्रेमिका अपने रिश्ते को हैन्डल नहीं कर पाते और अपने पार्टनर से बिना किसी सूचना के अलग हो जाते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक वैसे तो बहुत ऊर्जावान होते हैं और लोगों को आकर्षित करने का गुण भी इनमें होता है। परंतु अपने स्वभाव के कारण वह जल्दी ही पुरानी चीजों से बोर हो जाते हैं और नए पार्टनर की तलाश करने लगते हैं। ऐसे में अगर इन्हें रिलेशनशिप में कुछ नया नहीं मिलता है तो ये पार्टनर को भूलने देर नहीं करते।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए स्वयं से बढ़कर कुछ नहीं होता। सिंह राशि के जातक अटेन्शन सीकर होते हैं। इनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। यदि उन्हें लगता है कि कोई उनकी जरुरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है तो वे उससे दूरी बनाने में समय नहीं लगाते। इसलिए इनके प्यार में गलती से भी नहीं पड़ना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक कमिटमेंट के मामले डरपोक होते हैं। जब भी कमिटमेंट की बात आती है तो वह पीछे हट जाते हैं। यदि उन्हें अपने मन के मुताबिक पार्टनर नहीं मिलता है तो वह उसे धोखा देने में समय नहीं लगाते। वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव फ्लर्ट करने वाला होता है, इसलिए वह भी ऐसे ही परनेर की तलाश में रहते हैं जो किसी भी प्रकार के कमिटमेंट में न रहें।