प्रत्येक देवी-देवता की पूजा की विधि अलग होती है। उनकी पूजा में अलग-अलग चीजें अर्पित की जाती हैं। भोग के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रिय खाद्य पदार्थों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि किस देवी-देवता को किस चीज का भोग लगाकर कर सकते हैं उन्हें प्रसन्न और बन सकते हैं उनकी कृपा के पात्र...
2 of 10
शिव भांग, धतूरे का भोग लगाया जाता है(प्रतीकात्मक तसवीर)
सबसे पहले बात करेंगे देवों के देव महादेव की वैसे तो शिव जी मात्र एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन शिव को भांग, धतूरे का भोग लगाया जाता है। दूध, दही, घी, शहद आदि से शिवलिंग का अभिषेक करने और बिल्व पत्र अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
3 of 10
मां दुर्गा को हलवा चना का भोग अर्पित किया जाता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : halwa
मां दुर्गा स्वयं शक्ति हैं, मां को हलवा-चना का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा खीर, मालपुए, पूरणपोली, केले, मिठाई भी अर्पित की जाती हैं। माता को नारियल की भेंट दी जाती है। शक्ति स्वरुपा मां को सच्चे हृदय से हलवे चने का भोग लगाने से वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।
4 of 10
विष्णु जी का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जगत के पालन कर्ता श्री हरि विष्णु जी को सूजी के हलवे और पंजीरी (आटे का कसार) का भोग लगाया जाता है। विष्णु जी को पंचामृत भी अर्पित किया जाता है। तुलसी के बिना उनकी पूजा अधूरी मानी गई है। इसलिए विष्णु जी को तुलसी अवश्य अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है।
5 of 10
लक्ष्मी जी को पीली या सफेद रंग की मिठाई अर्पित की जाती है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विष्णु जी की संगिनी लक्ष्मी जी धन की देवी हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद और पीले रंग के मिठाई अर्पित करनी चाहिए। लक्ष्मी जी को केसर भात भी चढ़ाया जाता है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।