Jyotish Upay: सनातन धर्म में नारियल का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। नारियल के धार्मिक महत्व को देखते हुए इसे श्रीफल का नाम दिया गया है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले नारियल फोड़ने का रिवाज है। नारियल फोड़ने के बाद ही नए काम की शुरुआत की जाती है। कहा जाता है कि इससे ईश्वर की कृपा मिलने के साथ ही हर तरह के दुखों और कर्ज से मुक्ति मिलती है। सिर्फ यही नहीं, जीवन की सारी समस्याओं को दूर करने और जीवन को सुखमय बनाने के लिए ज्योतिषीय उपायों में नारियल का बहुत महत्व है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नारियल से जुड़े कुछ आसान उपाय जिससे आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। चलिए जानते हैं नारियल से जुड़े उपायों के बारे में ...
Jyotish Upay: नारियल के चमत्कारी उपायों से दूर होंगी सभी बाधाएं, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप चाहते हैं कि घर में कभी भी धन-धान्य और अनाज की कमी न हो, तो 11 लघु नारियल लेकर एक पीले रंग के कपड़े में बांधें और इसे अपने रसोईघर के पूर्व दिशा के कोने में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
मान्यता के अनुसार, नारियल नेगेटिव एनर्जी को दूर करने का अचूक उपाय है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को बुरी नजर लगी हो उसके शरीर पर से 11 बार नारियल फेर लें। इसके बाद नारियल को जलाकर उसकी राख को पानी में बहा दें। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी।
यदि व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है तो गुरुवार के दिन एक नारियल लेकर सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटे, एक जोडा जनेऊ, सवा पाव पीले मिष्ठान के साथ किसी विष्णु मंदिर में प्रार्थना व संकल्प के साथ रख आएं। मान्यता है कि ये बहुत ही लाभदायक होता है।
मान्यता है कि नारियल को लाल कपड़े में लपेट कर बीमार व्यक्ति के सिर पर से 7 बार फेरकर हनुमान जी के चरणों में रख दिया जाए तो रोगी के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।