Ashtalakshmi Raj Yoga ka Rashiyon Par Prabhav: आज शुक्र ग्रह 11 नवंबर को अपना स्थान बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के इस गोचर से कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष में शु्क्र ग्रह को सुख,संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र मजबूत भाव में बैठे होते हैं उन्हें सभी तरह की सुख समृद्धि और ऐशोआराम की सुविधा उनके जीवन में प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 11 नवंबर को सायं 07.52 बजे गोचर करेंगे। इससे अष्टलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको अष्टलक्ष्मी राज योग के प्रभाव से धनलाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Shukra Gochar: आज शुक्र का होगा वृश्चिक में प्रवेश,अष्टलक्ष्मी राजयोग से 3 राशि की चमक सकती है किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन