{"_id":"5d11ca838ebc3e12e2660169","slug":"according-to-astro-know-relation-of-shoes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें पांव में पहनने वाले जूते-चप्पल का आपके पैसे, प्यार और प्रगति से क्या है संबंध?","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जानें पांव में पहनने वाले जूते-चप्पल का आपके पैसे, प्यार और प्रगति से क्या है संबंध?
जूते-चप्पल का संबंध न सिर्फ आपके पैरों की सुंदरता और स्वस्थ बनाए रखने से होता है बल्कि यह पैसा, प्यार और आपकी प्रगति से भी जुड़ा हुआ है। पैरों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ यह आपके भाग्य को भी बदलने में अहम रोल अदा करता है। यही कारण है कि इसे पहनने को लेकर भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं। जैसे घर के बाहर पहने जाने वाले जूत्ते चप्पल को घर के अंदर लेकर नहीं आना चाहिए, क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
यदि आप इस नियम का पालन करते तो आपके घर में बेवजह कलह और परेशानियां आती रहती हैं। इतना ही नहीं जब आप बाहर पहनने वाले जूतों को पहनकर घर में प्रवेश करते हैं, तो अपने साथ राहु और केतु से जुड़े दोष भी साथ ले जाते हैं। ऐसे में हमेशा प्रयास करें कि आप आपने जूते-चप्पल घर के बाहर ही उतार कर आएं।
किसी को बताए बगैर करें ये उपाय
2 of 5
यदि आपकी कुंडली में शनि को लेकर कोई दोष है या फिर शनि की ढैय्या अथवा साढ़ेसाती चल रही है तो आप शनिवार के दिन बगैर किसी को बताए अपना काले रंग का चमड़े का जूता या चप्पल मंदिर के प्रवेश द्वार पर उतार कर चले आएं। ध्यान रहे कि ऐसा करते समय वापस पीछे पलट कर न देखें। शनि देवता से जुड़ा यह प्रयोग शनि के कारण हो रही समस्याओं को दूर करके निश्चित रूप से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
जूते चोरी होने का न करें गम
3 of 5
यदि मंदिर में आपकी चप्पल या जूता चोरी हो जाए तो गम न करें क्योंकि ज्योतिष के अनुसार यह आपके जीवन में शुभ संकेत है। यदि आपके फुटवियर शनिवार को चोरी होते हैं तो यह और भी शुभ है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा होने पर शनि दोष से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फटे जूतों से करें तौबा
4 of 5
किसी भी विशेष काम मसलन नौकरी के लिए इंटरव्यू, बेटे या बेटी के रिश्ते की बात करते जाते समय, लंबी यात्रा आदि में जाते समय भूलकर भी फटे हुए जूते न पहनें। ऐसे फुटवियर आपके कार्य की सफलता में बाधक बनते हैं।
विज्ञापन
देहरी पर न उतारें जूते
5 of 5
कभी भी भूलकर अपने घर की देहरी पर जूते उतारें और न ही अपने यहां आने वाले अतिथियों को करने दें। घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखे जूते आपके सौभाग्य और समृद्धि को प्रभावित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।