फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kusum Yojana: किसानों के लिए ये योजना है काफी खास, बिजली पैदा करके कमा सकते हैं लाखों रुपये

Sun, 05 Dec 2021 01:49 PM IST
राजेश मिश्रा कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sun, 05 Dec 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
PM Kusum yojana you can earn lakhs of rupees by Solar electricity know about this scheme
कैसे करें कुसुम योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - फोटो : pixabay

आज के इस आधुनिक युग में खेती करने के लिए किसान को खाद, पानी, उपजाऊ, जमीन के साथ बिजली भी चाहिए होती है। अब खेती भी यंत्रों के माध्यम से होने लगी है और यंत्रों को चलाने के लिए बिजली की जरूरत होती है। बढ़ती मांग और महंगी होती बिजली के लिए सरकार ने सौर ऊर्जा के प्रयोग पर विशेष जोर दिया है। आजकल बिजली की इतनी ज्यादा खपत हो रही है की इसका एक ही विकल्प है की हमें सौर ऊर्जा की तरफ बढ़ना होगा और इसको ज्यादा से ज्यादा उपयोग भी करना चाहिए। जिससे हमारे प्राकृतिक संसाधन भी सुरक्षित रहें और हमारी जरूरतें भी पूरी होती रहें। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किसानों के लिए कुसुम योजना की शुरुआत की है। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने में भी काफी कारगर हो सकती है। किसान अपने खेतों में सोलर प्लांट लगा कर बिजली उत्पादन कर सकते हैं और ज्यादा होने पर ग्रिड पर भेजकर इससे अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। अगर आप भी एक किसान हैं तो इसका लाभ ले सकते हैं। आइए जानें की इस योजना में क्या है खास -

PM Kusum yojana you can earn lakhs of rupees by Solar electricity know about this scheme
कैसे करें कुसुम योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - फोटो : pixabay
क्या है कुसुम योजना 
 
इस योजना को कुसुम योजना, किसान ऊर्जा सुरक्षा भी कहा जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने और बिजली से चलने वाले कृषि यंत्रों को बिजली से न चलाकर सोलर ऊर्जा से चलाने पर जोर देना था। इस योजना में कुल 25,750 मेगावाट सौर क्षमता तक उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। सोलर सिस्टम लगाने के लिए इस योजना में बैंक किसानों को तीस प्रतिशत तक लोन देगी और सरकार सोलर पंप की कुल लागत का 60 प्रतिशत राशि सब्सिडी के रूप में देगी। अगर किसी किसान के पास बंजर भूमि भी है तो वो इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है। 

PM Kusum yojana you can earn lakhs of rupees by Solar electricity know about this scheme
कैसे करें कुसुम योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - फोटो : pixabay
योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज 
  • आधार कार्ड 
  • बैंक पासबुक 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kusum yojana you can earn lakhs of rupees by Solar electricity know about this scheme
कैसे करें कुसुम योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - फोटो : pixabay
कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 
  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन पंजीकरण का विकल्प दिखेगा। 
  • फॉर्म ओपन होने के बाद उसमें नाम, पता, आधार नंबर, और मोबाइल नंबर आदि ध्यान से भरना होगा। 
विज्ञापन
PM Kusum yojana you can earn lakhs of rupees by Solar electricity know about this scheme
कैसे करें कुसुम योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - फोटो : pixabay
  • सभी जानकारी भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक कर देना हैं। 
  • आपका पंजीकरण हो चुका है और कुछ दिनों में आपके यहां सोलर प्लांट लगा दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed