किसान को अपनी फसल को बेचने के लिए इधर से उधर भटकना पड़ता है और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी सही समय पर फसलों को मंडी तक ना ले जाने के कारण फसल या तो खराब हो जाती है या उसके दाम लागत के अनुसार नहीं मिल पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक योजना की शुरुआत की जिसका नाम है कृषि उड़ान योजना 2.0। यह किसानों की आय बढ़ाने में और ज्यादा मदद करेगी। इस योजना से किसान को नुकसान भी नहीं होगा और उसकी फसल भी सही समय पर मंडी में पहुंच जाएगी। इस योजना के अंतर्गत फसल को सीधे मंडी तक ले जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग और हवाई मार्ग की मदद ली जाती है। इस योजना से कृषि उत्पादनों के लिए यातायात की कमी दूर हुई है। अगर आप भी एक किसान हैं तो ये योजना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि कैसे इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है -
{"_id":"61ab005171df81657e6a0ed2","slug":"krishi-udan-yojana-2-0-what-is-krishi-udan-yojana-2-0-and-how-farmers-can-take-advantages-of-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"krishi udan yojana 2.0: किसान कृषि उड़ान योजना से फसलों को मिलेगा बाहर का बाजार, जानें क्या हैं इसके लाभ","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
krishi udan yojana 2.0: किसान कृषि उड़ान योजना से फसलों को मिलेगा बाहर का बाजार, जानें क्या हैं इसके लाभ
Sat, 04 Dec 2021 01:41 PM IST
राजेश मिश्रा
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
किसान कृषि उड़ान योजना
- फोटो : istock
किसान कृषि उड़ान योजना
- फोटो : istock
क्या है कृषि उड़ान योजना 2.0
जो किसान भाई इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें अपना पंजीकरण करवाना होगा। योजना के तहत देश के अलग अलग हिस्सों से कृषि उत्पादों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए हवाई अड्डों का इस्तेमाल किया जाएगा। किसानों को हवाई जहाज की आधी सीटों पर सब्सिडी दी जाएगी। जिससे किसान पर अतिरिक्त खर्च का बोझ भी न पड़े और उत्पाद सही समय पर बाजार में पहुंचे। योजना में जो किसान मछली उत्पादन, दूध उत्पादन और डेयरी उत्पाद, मांस जैसे व्यवसाय से जुड़े हैं। उनको इस योजना का लाभ ज्यादा मिल सकता है।
किसान कृषि उड़ान योजना
- फोटो : istock
इस योजना के लाभ
- योजना से किसानों को अपने उत्पाद दूर दराज जगहों पर भी बेचने का मौका मिलेगा।
- ऐसी जगहों के किसान भी अपने उत्पाद को आसानी से बाजार में बेच सकते हैं जो पहाड़ी इलाकों में रहते हैं।
- जो आदिवासी हैं और उनके उत्पाद सही समय पर बाजार में न जाने के कारण खराब हो जाते हैं।
- उत्पादों को हवाई परिवहन से लाने और ले जाने पर व्यवसाय भी बढ़ेगा और किसानों को अच्छा लाभ भी मिलेगा।
- इस योजना के लिए देश के 53 हवाई अड्डों का चयन किया गया है जिसका संचालन AAI करता है।
- इस योजना में देश के पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी राज्यों के बाजार से हवाई मार्ग से जोड़ने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कृषि उड़ान योजना
- फोटो : istock
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक की पास बुक
- जमीन के दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
विज्ञापन
किसान कृषि उड़ान योजना
- फोटो : istock
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले कृषि की आधिकारिक वेबसाइट agriculture. gov.in पर लॉगिन करना होगा।
- होम पेज पर ही आपको कृषि योजना का विकल्प दिखाई देगा।
- कृषि उड़ान योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे नाम,पता,आधार नंबर,मोबाइल नंबर और फसल से जुड़ी जानकारी को ध्यान से और सही सही भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद सब्मिट कर देना है।
- अब कृषि योजना के लिए आपका आवेदन पूरा हो गया है।