देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है। 10वीं किस्त के पैसे कब आएंगे इसकी तारीख का ऐलान सरकार ने कर दिया है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी होगी। लाभार्थियों को मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है। किस्त के पैसे आने से पहले एक बार अपनी सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लीजिए, क्योंकि गलती होने पर आपके पैसे रुक सकते हैं। इसके अलावा अगर अभी तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जरूर करा लीजिए, क्योंकि किसानों के लिए इस स्कीम के तहत ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने धोखाधड़ी को रोकने के लिए इसकी शुरुआत की है। अगर किसी ने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया तो उसे 1 जनवरी को अगली किस्त के पैसे मिलेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: ई-केवाईसी के बिना खाते में नहीं आएंगे 10वीं किस्त के पैसे, ऐसे करें चेक
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन