फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आपके भी दस्तावेज में हो गई है कोई गलती, तो अटक सकते हैं पैसे, जानिए कैसे करें सुधार

Thu, 23 Dec 2021 05:40 PM IST
आशिकी पटेल कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 23 Dec 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be pending due to these Mistakes
PM Kisan: 10वीं किस्त जारी होने से पहले अपडेट कर लें सभी दस्तावेज - फोटो : istock

देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है। 10वीं किस्त के पैसे कब आएंगे इसकी तारीख का ऐलान हो गया है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करेंगे। इसकी जानकारी किसानों मैसेज के जरिए दी गई है। ऐसे में किस्त के पैसे आने से पहले आप अपना स्टेटस चेक कर लीजिए कि आपकी सारी डिटेल अच्छे से अपडेट है या नहीं, वरना आपके पैसे अटक सकते हैं। अगर आपने अभी तक ईकेवाईसी नहीं करवाया तो जल्दी से करवा लीजिए। इसके अलावा कुछ गलतियां हों तो उन्हें तुरंत सही कर लें, नहीं तो पैसा रुक सकता है। आपकी डिटेल्स में अगर कोई गलती है तो उसे आप घर बैठे ऑनलाइन सही कर सकते हैं। आइये जानते हैं घर बैठे ऑनलाइन डिटेल्स सही करने का तरीका...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be pending due to these Mistakes
PM Kisan: 10वीं किस्त जारी होने से पहले अपडेट कर लें सभी दस्तावेज - फोटो : istock
चेक कर लें ये गलतियां
  • पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को अपना नाम अंग्रेजी (English) में लिखना अनिवार्य है। अगर आपने हिंदी में नाम लिखा है तो उसे तुरंत सही कर लें।  
  • आवेदन करने वाले किसान के नाम की स्पेलिंग में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। 
  • बैंक का आइएफसी कोड, खाता नंबर लिखने में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।  
  • अपना पता अच्छी तरह से चेक लें। उसमें भी कोई गलती नहीं होनी चाहिए। 
  • इसके अलावा आधार नंबर सही से भरें। अगर किसी भी तरह की कोई गलती हुई तो आपके पैसे अटक सकते हैं। 
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be pending due to these Mistakes
PM Kisan: 10वीं किस्त जारी होने से पहले अपडेट कर लें सभी दस्तावेज - फोटो : istock
ऑनलाइन करें सुधार 
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको उपर की ओर एक लिंक फॉर्मर्स कॉर्नर दिखेगा, यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be pending due to these Mistakes
PM Kisan: 10वीं किस्त जारी होने से पहले अपडेट कर लें सभी दस्तावेज - फोटो : istock
  • इसके बाद आपको आधार एडिट का एक लिंक दिखेगा, इस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उस पर आप अपने आधार नंबर को करेक्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment may be pending due to these Mistakes
PM Kisan: 10वीं किस्त जारी होने से पहले अपडेट कर लें सभी दस्तावेज - फोटो : istock
  • अगर खाता संख्या गलत हो गया है या आप अपने खाता संख्या में कोई परिवर्तन कराना चाहते हैं तो आपको अपने कृषि विभाग कार्यालय में या लेखपाल से संपर्क करना होगा। वहां पर जाकर आप इसकी हुई गलती में सुधार करवा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed