फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अटक जाएंगे 10वीं किस्त के पैसे

Mon, 27 Dec 2021 03:22 PM IST
आशिकी पटेल कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 27 Dec 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana if any Mistake in your registration you will not get 10th installment
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock

देश के करोड़ों अन्नदाताओं को केंद्र सरकार नए साल का तोहफा देने जा रही है। 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त के पैसे सीधे किसानों के खाते में ट्रांफर किए जाएंगे। पीएम किसान योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों को मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। ऐसे में अब आपके पास महज चंद दिन ही बचे हैं, जरा सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है और आपके पैसे अटक सकते हैं। आवेदन में कोई भी गलती हो तो जल्दी से सुधार कर लीजिए। इसके अलावा अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो करा लीजिए, क्योंकि बिना ई-केवाईसी के आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे। आइए जानते हैं किन गलतियों की वजह से आपके पैसे अटक सकते हैं... 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana if any Mistake in your registration you will not get 10th installment
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
न करें ये गलतियां  
  • पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी को करवाना जरूरी हो गया है। इसलिए ई-केवाईसी नहीं करवाने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाया तो आपको पीएम किसाना योजना के तहत किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे। 
PM Kisan Samman Nidhi Yojana if any Mistake in your registration you will not get 10th installment
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
  • आवेदन करने वाले किसान अपने नाम की स्पेलिंग में कोई गलती न करें। बैंक का आइएफसी कोड, खाता नंबर लिखने में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। अपना पता अच्छी तरह से चेक लें। उसमें भी कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana if any Mistake in your registration you will not get 10th installment
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
कैसे करें ई-केवाईसी ? 
  • इसके लिए आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। 
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana if any Mistake in your registration you will not get 10th installment
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे - फोटो : istock
फोन पर भी मिलेगी जानकारी 
  • आपको पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करनी है, तो आप 155261 या 011-24300606 नंबर पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed