देश के करोड़ों अन्नदाताओं को केंद्र सरकार नए साल का तोहफा देने जा रही है। 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त के पैसे सीधे किसानों के खाते में ट्रांफर किए जाएंगे। पीएम किसान योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों को मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। ऐसे में अब आपके पास महज चंद दिन ही बचे हैं, जरा सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है और आपके पैसे अटक सकते हैं। आवेदन में कोई भी गलती हो तो जल्दी से सुधार कर लीजिए। इसके अलावा अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो करा लीजिए, क्योंकि बिना ई-केवाईसी के आपके अकाउंट में पैसे नहीं आएंगे। आइए जानते हैं किन गलतियों की वजह से आपके पैसे अटक सकते हैं...
{"_id":"61c98109c2f13b0fd6088a69","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-if-any-mistake-in-your-registration-you-will-not-get-10th-installment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अटक जाएंगे 10वीं किस्त के पैसे","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अटक जाएंगे 10वीं किस्त के पैसे
Mon, 27 Dec 2021 03:22 PM IST
आशिकी पटेल
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
न करें ये गलतियां
- पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी को करवाना जरूरी हो गया है। इसलिए ई-केवाईसी नहीं करवाने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाया तो आपको पीएम किसाना योजना के तहत किस्त के पैसे नहीं मिलेंगे।
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
- आवेदन करने वाले किसान अपने नाम की स्पेलिंग में कोई गलती न करें। बैंक का आइएफसी कोड, खाता नंबर लिखने में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। अपना पता अच्छी तरह से चेक लें। उसमें भी कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
कैसे करें ई-केवाईसी ?
- इसके लिए आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
इन गलतियों से अटक सकते हैं पीएम किसान योजना के पैसे
- फोटो : istock
फोन पर भी मिलेगी जानकारी
- आपको पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करनी है, तो आप 155261 या 011-24300606 नंबर पर कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।