{"_id":"61c81e4c347b747ad0583598","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-10th-installment-these-farmers-will-get-double-advantage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan 10th Installment: इन किसानों को नए साल पर दो नहीं बल्कि मिलेंगे चार हजार रुपए, ऐसे चेक करें अपना नाम","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan 10th Installment: इन किसानों को नए साल पर दो नहीं बल्कि मिलेंगे चार हजार रुपए, ऐसे चेक करें अपना नाम
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी होगी। देश के करोड़ों अन्नदाताओं को मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है। 1 जनवरी को किस्त के 2000 रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें इस बार डबल फायदा होगा यानी 2000 की जगह 4000 रुपए मिलेंगे। आइए जानते हैं किन किसानों को इस बार डबल फायदा होगा...
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्रदान करती है। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। किसानों को अब तक पीएम किसान योजना की कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं और अब दसवीं किस्त का इंतजार है। वहीं कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें 9वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। अगर आपको भी 9वीं किस्त नहीं मिली है तो इस बार आपको 9वीं और 10वीं किस्त के पैसे साथ में मिलेंगे। अगर आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपना नाम और स्टेटस चेक कर सकते हैं...
2 of 5
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा
- फोटो : istock
सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। इसके होमपेज पर आपको फार्मर्स कॉर्नर का विकल्प मिलेगा।
3 of 5
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा
- फोटो : istock
फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन के अंदर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा
- फोटो : istock
फिर आपको 'Get Report' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा
- फोटो : istock
यहां पर आपको सभी ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।