{"_id":"61d3dfbba60ea279ab351f9e","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-did-you-get-the-money-of-10th-installment-if-not-then-call-pm-kisan-helpline-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या आपके भी खाते में नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे? इस नंबर पर मिलाएं फोन, तुरंत मिलेगी मदद","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या आपके भी खाते में नहीं आए 10वीं किस्त के पैसे? इस नंबर पर मिलाएं फोन, तुरंत मिलेगी मदद
Tue, 04 Jan 2022 02:20 PM IST
आशिकी पटेल
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
आपके भी खाते में नहीं आए पीएम किसान योजना के पैसे, तो इस नंबर पर मिलाएं फोन
- फोटो : istock
साल 2022 का पहला दिन किसानों के लिए सौगात लेकर आया था। 1 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों अन्नदाताओं के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त के दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। मोदी सरकार ने देश भर के करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की है। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसके तहत 2 हजार रुपये तीन किस्तों में किस्तों में दी जाती है। ये धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपके खाते में अभी तक दो हजार रुपये नहीं आए हैं, तो आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ एक नंबर पर कॉल करना है, जिसके बाद आपके 10वीं किस्त के पैसे खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। आइए जानते हैं तरीका....
आपके भी खाते में नहीं आए पीएम किसान योजना के पैसे, तो इस नंबर पर मिलाएं फोन
- फोटो : istock
- अगर आपके भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं तो सबसे पहले अपना स्टेटस और बैंक खाता चेक करें। सबकुछ ठीक होने के बाद भी आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं पहुंचें तो आप दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं और कारण भी जान सकते हैं। इसके अलावा कुछ गलत होने पर सुधार भी सकते हैं, ताकि समय रहते आपको किश्त मिल सके।
आपके भी खाते में नहीं आए पीएम किसान योजना के पैसे, तो इस नंबर पर मिलाएं फोन
- फोटो : istock
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
- अगर आपके भी अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं, तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपके भी खाते में नहीं आए पीएम किसान योजना के पैसे, तो इस नंबर पर मिलाएं फोन
- फोटो : istock
इसके अलावा आप मंत्रालय से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नम्बरों पर कॉल करना होगा।
- पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
- पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
- पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
- पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
- पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
विज्ञापन
आपके भी खाते में नहीं आए पीएम किसान योजना के पैसे, तो इस नंबर पर मिलाएं फोन
- फोटो : istock
- इसके अलावा आप ई-मेल आईडी पर भी संपर्क कर सकते हैं। pmkisan-ict@gov.in मेल पर अपनी परेशानी बतानी होगी, जिसके बाद आपकी समस्या का समाधान मिल जाएगा।