फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan 10th Installment: इन किसानों को नए साल पर दो नहीं बल्कि मिलेंगे चार हजार रुपए, ऐसे चेक करें अपना नाम

Sun, 26 Dec 2021 06:06 PM IST
आशिकी पटेल कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 26 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment these farmers will get double advantage
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा - फोटो : istock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी होगी। देश के करोड़ों अन्नदाताओं को मैसेज के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है। 1 जनवरी को किस्त के 2000 रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें इस बार डबल फायदा होगा यानी 2000 की जगह 4000 रुपए मिलेंगे। आइए जानते हैं किन किसानों को इस बार डबल फायदा होगा... 

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्रदान करती है। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। किसानों को अब तक पीएम किसान योजना की कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं और अब दसवीं किस्त का इंतजार है। वहीं कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें 9वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। अगर आपको भी 9वीं किस्त नहीं मिली है तो इस बार आपको 9वीं और 10वीं किस्त के पैसे साथ में मिलेंगे। अगर आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपना नाम और स्टेटस चेक कर सकते हैं... 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment these farmers will get double advantage
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा - फोटो : istock
  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। इसके होमपेज पर आपको फार्मर्स कॉर्नर का विकल्प मिलेगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment these farmers will get double advantage
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा - फोटो : istock
  • फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन के अंदर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment these farmers will get double advantage
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा - फोटो : istock
  • फिर आपको 'Get Report' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment these farmers will get double advantage
इन किसानों को नए साल पर मिलेगा डबल पैसा - फोटो : istock
  • यहां पर आपको सभी ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मिल जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed