देश के करीब 10 करोड़ से अधिक किसानों के लिए नए साल का पहला दिन बेहद खास होने वाला है। आज से दो दिन बाद यानी 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे के बाद पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त किसानों के खाते में आ जाएगी। पिछले हफ्ते ही देश के करोड़ों किसानों को मैसेज के जरिए इस बात की जानकारी दे दी गई थी। इस योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त के 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। दसवीं किस्त के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस करोड़ किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। लेकिन इस बीच करीब दो करोड़ किसानों के लिए बुरी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक दो करोड़ से अधिक किसानों को नए साल पर 2 हजार रूपये का तोहफा मिलने में देरी हो सकती है। यानी दो करोड़ से अधिक किसानों 10वीं किस्त के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इस रिपोर्ट में जानिए पूरी बात...
{"_id":"61cd8b932f7bb010d14cf5f2","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-10th-installment-money-kisan-have-to-wait-more-know-why-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: दो करोड़ से अधिक अन्नदाताओं के खाते में नहीं आएंगे 10वीं किस्त के पैसे, अभी करना होगा और इंतजार, जानिए क्यों","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
PM Kisan Yojana: दो करोड़ से अधिक अन्नदाताओं के खाते में नहीं आएंगे 10वीं किस्त के पैसे, अभी करना होगा और इंतजार, जानिए क्यों
Thu, 30 Dec 2021 04:10 PM IST
आशिकी पटेल
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 30 Dec 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान 10वीं किस्त की राशि कब आएगी
- फोटो : istock
पीएम किसान 10वीं किस्त की राशि कब आएगी
- फोटो : istock
इन किसानों को अभी नहीं मिलेंगे पैसे
- दरअसल, पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों की संख्या 12 करोड़ से अधिक है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक जानकारी के मुताबिक नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। यानी दो करोड़ से अधिक किसानों को 10वीं किस्त का पैसा एक जनवरी को नहीं मिल पाएगा। ऐसे किसानों को 10वीं किस्त के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
पीएम किसान 10वीं किस्त की राशि कब आएगी
- फोटो : istock
इन किसानों को मिलेंगे दो नहीं चार हजार रुपये
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अब तक कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें 9वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। ऐसे में जिन किसानों को 9वीं किस्त नहीं मिली है उन्हें इस बार 9वीं और 10वीं किस्त के पैसे साथ में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान 10वीं किस्त की राशि कब आएगी
- फोटो : istock
कितने मिलते हैं पैसे
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये प्रदान करती है। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन
पीएम किसान 10वीं किस्त की राशि कब आएगी
- फोटो : istock
निपटा लें जरुरी काम
- योजना के पैसे जल्द ही जारी होने वाले हैं। अगर कोई भी गलती हो उसे सही कर लीजिए। इसके अलावा अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो करवा लीजिए।