मौसम की चाल बदलने से भारत में बाढ़, सूखा और बेमौसम बारिश लगातार बढ़ती जा रही हैं। मौसम के इस बदलाव को न समझ पा रहे किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से वैज्ञानिक जिन बीमारियों व नुकसान के बारे में अपने शोध से आगाह करते आ रहे हैं, उसका असर किसान को खेतों में दिखाई देने लगा है। भारत में जलवायु परिवर्तन के कृषि पर पड़ रहे प्रभावों को दिखाती मनीष मिश्र की रिपोर्ट...
जलवायु परिवर्तन : धान की फसल में रोग बढ़े, बाढ़ व सूखा बिगाड़ रहा गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस की राजधानी मनीला में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के साउथ एशिया रीजनल सेंटर के निदेशक अरविंद कुमार कहते हैं, जिस तरह से भारत में तापमान बढ़ रहा है, धान की फसल में नई-नई बीमारियां और कीटाणु पैदा होंगे। जैसे-फाल आर्मी वार्म का हमला बढ़ गया है।
बारिश की अनिश्चितता के बीच जो हमारी नई धान की किस्में हों उनमें सब कुछ सहने की क्षमता हो। अधिक तापमान के लिए हम अभी जीन खोज रहे हैं। अब ऐसी किस्में अधिक निकालनी होंगी जो बाढ़ और सूखा दोनों को झेलें। बाढ़ के लिए हमने कुछ किस्में निकाली हैं जिनका परिणाम अच्छा है। अब हमारी तैयारी सूखे में पैदा होने वाली धान की किस्में निकालने की है।
विकसित की जा रहीं नई किस्में
हैदराबाद में केंद्रीय बारानी भूमि अनुसंधान संस्थान के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. एम प्रभाकर कहते हैं, जलवायु परिवर्तन से फसलों के उत्पादन पर पड़ने वाले संभावित असर को कम करने के लिए हम ‘निक्रा’ प्रोजेक्ट के तहत नई किस्में विकसित कर रहे हैं। देशभर के 151 जिलों में 446 गांवों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने को मॉडल गांव के तौर पर विकसित किया गया है। राज्य सरकारें आगे अन्य गांवों तक इस तकनीक को लेकर जाएं।
यूपी के 48 जिले अति उच्च संकट में
कृषि पर जलवायु परिवर्तन के असर को दिखाती वर्ष 2019 में केंद्रीय बारानी भूमि अनुसंधान संस्थान द्वारा ‘निक्रा’ परियोजना के तहत जारी रिपोर्ट में देश के 310 जिले उच्च से अति उच्च संकट में हैं। इसमें सबसे अधिक यूपी के 48 जिले उच्च से अति उच्च संकट की श्रेणी में हैं। जलवायु परिवर्तन से कृषि को बचाने के लिए नीतियां बनाते समय इन जिलों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने की सिफारिश की गई है।
अधिक तापमान से धान के परागण पर पड़ता है असर
उत्तराखंड के पंतनगर विवि मेंजेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग के क्षेत्र में कार्य कर चुके डॉ. सुरेन्द्र सिंह कहते हैं कि जब तापमान बढ़ेगा तो परागण कम होगा, परागण के लिए कम तापमान और बारिश चाहिए। धान की पैदावार के लिए आद्रता ज्यादा होनी चाहिए। धान की अच्छी पैदावार के लिए अधिकतम आर्द्रता 80 व कम से कम 50 होनी चाहिए। जलवायु परिवर्तन का असर तराई इलाके में ज्यादा आएगा।