फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदिग्ध बीज पार्सलों को लेकर केंद्र ने राज्यों और इंडस्ट्री को किया आगाह, कहा-इसे भूल से भी न बोएं

Sun, 09 Aug 2020 02:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Aug 2020 02:04 AM IST
सार

  • अज्ञात स्रोतों से भेजे जा रहे, देश की जैव विविधता को हो सकता है खतरा
  • अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान जैसे देशों में भी लोगों को मिल रहे ऐसे पार्सल

विज्ञापन
Center warns states and industry about suspected seed parcels
संदिग्ध बीज पार्सल - फोटो : social media

केंद्र सरकार ने संदिग्ध बीज पार्सलों को लेकर राज्य सरकारों, बीज इंडस्ट्री और अनुसंधान संस्थानों को आगाह किया है। ये पार्सल देश में अज्ञात स्रोतों के जरिए भेजे जा रहे हैं और इनसे देश की जैव विविधता को खतरा हो सकता है। 


 

Center warns states and industry about suspected seed parcels
संदिग्ध बीज पार्सल - फोटो : social media

इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान दुनियाभर में ऐसे हजारों संदिग्ध बीज पार्सल मिले हैं। अज्ञात स्रोतों से बिना लेबल वाले संदिग्ध बीज पार्सल अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, जापान और कुछ यूरोपीय देशों में लोगों को मिले हैं। मंत्रालय ने अपने निर्देश में अमेरिकी कृषि विभाग की चेतावनी का भी उल्लेख किया है।

Center warns states and industry about suspected seed parcels
संदिग्ध बीज पार्सल - फोटो : social media

अमेरिकी कृषि विभाग ने कहा है कि पार्सल में भेजे जा रहे बीज इनवेजिव प्लांट्स हो सकते हैं। लोग पार्सल में मिल रहे अज्ञात बीजों को न बोएं। चेतावनी के मुताबिक, ये बीज पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही यह मामला कृषि तस्करी का भी हो सकता है। इतना ही नहीं इन बीजों के जहरीले होने की भी आशंका जताई गई है और ये राष्ट्रीय सुरक्षा, जैव विविधता और कृषि इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Center warns states and industry about suspected seed parcels
संदिग्ध बीज पार्सल - फोटो : social media

मंत्रालय ने अपने निर्देश में सभी कृषि विभागों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, बीज संघों, प्रदेश बीज प्रमाणपत्र एजेंसियों, बीज कारपोरेशन, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर को संदिग्ध बीज पार्सलों पर नजर रखने को कहा है।

विज्ञापन
Center warns states and industry about suspected seed parcels
संदिग्ध बीज पार्सल - फोटो : social media

फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के महानिदेशक राम कौंडिन्य ने एक बयान में कहा कि बिना किसी आर्डर के अज्ञात स्रोतों से आ रहे बीज के जरिए प्लांट बीमारियों के फैलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बीज आतंकवाद शब्द काफी बड़ा होगा। बीज से बीमारियों के प्रसार की लिमिट है लेकिन यह एक खतरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed