फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yuvraj will play Ranji

होम ग्राउंड में रणजी खेलेंगे युवराज

Wed, 06 Nov 2013 06:54 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला ब्यूरो
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj will play Ranji
चार साल बाद सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब और मुंबई के बीच 7 से 10 नवंबर को रणजी मुकाबला खेला जाएगा। इसमें युवराज सिंह भी खेलेंगे। मैच के लिए स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


पंजाब की टीम सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे पहुंची और शाम 5:00 बजे तक खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। पंजाब टीम के कप्तान हरभजन सिंह मंगलवार को टीम को ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन


युवराज भी एक-दो दिन में प्रैक्टिस पर पहुंचेंगे। वे रणजी के जरिए अपनी फार्म को पाना चाहेंगे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में युवराज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में जगह नही मिल पाई। पंजाब टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर ने बताया कि युवी मुंबई के खिलाफ पंजाब टीम से जल्द ही जुड़ रहे हैं। वहीं मुंबई टीम 16 के स्टेडियम में मंगलवार से अभ्यास करेगी।



पंजाब और ओडिशा के बीच क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेले जाने वाले रणजी मुकाबले की तैयारियों जोरों पर चल रही है। क्रिकेट स्टेडियम के प्रमुख कोच हरीश शर्मा ने बताया कि दो पिचें तैयार की जा रही हैं।

पहली तेज गेंदबाजों और दूसरी स्पिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों के अनुरूप होगी। मैदान के दो तरफ प्रैक्टिस पिचों को भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed