{"_id":"aa917afe56655f4686f17deb42012356","slug":"yuvraj-singh-meet-amit-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
युवराज करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Sep 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आने वाले समय में देश में दो जगह होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार कर सकते हैं। हालांकि उनके चुनाव लड़ने की अटकलें बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
युवराज सिंह के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि आज युवराज सिंह की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हुई। इस दौरान अमित शाह ने युवराज का हालचाल पूछा और कैंसर बीमारी से लड़ने और जीतने के लिए उसकी तारीफ की।
विज्ञापन
बातों ही बातों में अमित शाह ने युवराज को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार करने के बारे में कहा। जवाब में युवराज ने सहमति जता दी हैं। हालांकि चुनाव लड़ने के बारे में कोई बात नहीं हुई। गौरतलब है कि युवराज सिंह इन दिनों अनफिट होने के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन