युवराज और उत्कर्ष-मोहित ने अपने नाम की चैंपियनशिप
देहरादून के कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी के टेनिस कोर्ट में चल रही ऑल इंडिया मेंस लॉन टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स का खिताब युवराज सिंह और डबल्स का उत्कर्ष-भारद्वाज की जोड़ी ने अपने नाम किया। विगत 10 जनवरी से चल रही चैंपियनशिप में शुक्रवार को फाइनल के मुकाबले खेले गए।
सुबह नौ बजे से शुरू हुए मुकाबलों में पहले एकल वर्ग के फाइनल के मैच हुए। एकल वर्ग के मुकाबले में हरियाणा के युवराज सिंह ने हरियाणा के ही जगमीत सिंह को 6-4, 6-2 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
डबल्स में उत्तकर्ष व मोहित जीते
इस मौके पर ओएनजीसी के अरुण शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर घनानंद जुयाल, मातबर सिंह असवाल, हरीश मोहन बंगारी आदि मौजूद रहे।