फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young judo champion from haridwar.

दोस्तों संग खेलते-खेलते 12 साल में जूडो चैंपियन

Sat, 10 Jan 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Jan 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
young judo champion from haridwar.

टीवी चैनलों के प्रोग्राम देखकर और गांव की गलियों में दोस्तों के साथ खेलते-खेलते ही 12 वर्षीय दिलीप स्टेट जूडो का चैंपियन बन गया। यही नहीं दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्तर जूडो चैंपियनशिप में भी उसने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

विज्ञापन


हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाटवाला में पढ़ने वाला 12 वर्षीय दिलीप हाल ही में दिल्ली में हुई स्कूली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता खेलकर लौटा है।
विज्ञापन


भले ही क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन ग्रामीणों को उस पर नाज है। हाल ही में शांतिकुंज हरिद्वार में हुई राज्य स्तरीय जूडो में स्वर्ण पदक जीतने के बाद गांववालों ने उसकी जीत पर जश्न मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप के पिता परमजीत सिंह बताते हैं कि दिलीप तीन बच्चों में सबसे छोटा है। गांव में ना तो जूडो का कोई प्रशिक्षण केंद्र है और ना ही कोई प्रशिक्षक। दिलीप को भगवान की ओर से हुनर मिला है। यही कारण है कि गांव की गलियों में खेलते-खेलते छोटी उम्र में ही जूडो की बारीकियां सीख ली है।

टीवी पर देखकर सीखता है दांव-पेच

young judo champion from haridwar.

दिलीप के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुशवाह और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दिलीप ने हाल ही में शांतिकुंज में हुई राज्य स्तरीय जूडो में स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही उसका चयन दिल्ली में दो जनवरी को हुई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ था, जहां उसने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

दिलीप का कहना है कि उसे जूडो और कुश्ती बहुत पसंद है। टीवी पर जूडो और कुश्ती के मैच देखता रहता हूं और उसके दांव-पेच, दोस्तों पर आजमाता रहता हूं।

कब कहां खेला
-5 नवंबर 2014 को शांतिकुंज हरिद्वार में हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
-10 और 11 नवंबर 2014 को शांतिकुंज में हुई राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
-2 जनवरी से 8 जनवरी 2015 तक दिल्ली में हुई राष्ट्रीय जूडो  प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed