फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wrong information about auli winter games.

औली विंटर गेम को लेकर 'चकमा' दे रहे होर्डिंग

Fri, 19 Feb 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Feb 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
wrong information about auli winter games.

‘क्या!, अरे! औली विंटर कार्निवाल खत्म हो गया, इसी बीच किसी ने कहा नहीं यार, परसो तो अखबार में पढ़ा था, बर्फबारी नहीं होने से तारीख बढ़ा दी गई है।’

विज्ञापन


माजरा कुछ समझ में आया, नहीं आया तो हम बताते हैं द्रोण होटल के बाहर खड़े दो लोगों की बातचीत पर अमर उजाला संवाददाता का ध्यान पर्यटन कार्यालय के ठीक सामने लगाए गए होर्डिंग पर गया तो उस पर औली विंटर कार्निवाल की तारीख 12 से 16 लिखी थी, जबकि बर्फबारी नहीं होने की वजह से यह तारीख बढ़ाकर 20 से 22 फरवरी कर दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे में इस होर्डिंग को देखने वाले व्यक्ति का भ्रमित होना स्वाभाविक है। पर अधिकारी इस होर्डिंग पर लिखी तारीख से अब तक अंजान हैं।

औली विंटर कार्निवाल गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से कराया जा रहा है। हमारे कार्यालय के बाहर के होर्डिंग में क्या तारीख लिखी है, ध्यान नहीं दिया। तारीख बदल गई है तो होर्डिंग पर भी बदल दी जानी चाहिए थी। इस संबंध में जीएमवीएन के अधिकारियों से बात करके होर्डिंग में सही तिथि लिखवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वाईके गंगवार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी

यदि ओली में बर्फबारी हुई तो ही 20,21,22 को विंटर कार्निवाल कराया जाएगा। वैसे इस तिथि तक भी बर्फबारी मुश्किल लग रही है, ऐसे में फिलहाल इस तिथि को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। कुछ जगहों पर पुरानी तिथि के जो होर्डिंग लग गए हैं, उन्हें जल्द ही हटवा दिया जाएगा।
- बीएल राणा, जीएम, पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed