फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   world police championship.

वर्ल्ड पुलिस गेम्स में उत्तराखंड के छह जांबाज

Thu, 07 May 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 May 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
world police championship.

उत्तराखंड पुलिस के जवानों का जलवा अब अमेरिका में भी दिखाई देगा। फेयर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स के लिए उत्तराखंड पुलिस के 6 जवानों का भारतीय पुलिस टीम में चयन किया गया है। बुधवार को उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


अमेरिका के वर्जीनिया में 25 जून से 7 जुलाई तक वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स का आयोजन होना है। इसमें बॉक्सिंग खिलाड़ी कमला बिष्ट, एथलीट मनीष रावत, मुकेश रावत, बॉडी बिल्डर तेजेंद्र सिंह, अमित क्षेत्री, पावर लिफ्टर भगवंत खोलिया का चयन हुआ है।
विज्ञापन


बॉडी बिल्डिंग के लिए चुने गए तेजेंद्र सिंह हरिद्वार जिले में तैनात हैं और 2006 में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए थे। 2013 में बेलफास्ट में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में वे स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही वर्ष 2007 में मिस्टर इंडिया फेडरेशन कप में कांस्य, 2011 ओपन सीनियर मिस्टर इंडिया में कांस्य, 2013 और 2015 में ओपन सीनियर मिस्टर इंडिया में रजत पदक जीतने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरिद्वार जिले में तैनात अमित क्षेत्री भी 2006 में पुलिस में भर्ती हुए। अमित पहली बार वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चुने गए हैं। इससे पहले अमित 2007 में मिस्टर इंडिया फेडरेशन कप में स्वर्ण, 2012 ओपन सीनियर मिस्टर इंडिया में रजत, 2013 में 13वें फेडरेशन कप नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2013 और 2015 ओपन सीनियर मिस्टर इंडिया में स्वर्ण जीत चुके हैं।


जबकि पावर लिफ्टिंग के लिए चुने गए नैनीताल निवासी भगवंत खोलिया 2008 में पुलिस में भर्ती हुए। भगवंत 2008 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य, 2009 में बैंच प्रेस कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2009 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत, नेशनल पावर लिफ्टिंग फेडरेशन कप में रजत, 2011 में सीनियर एशिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य, ओपन सीनियर नेशनल बैंच प्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण, 2014 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed