फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women football

फुटबॉल में उत्तराखंड के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Thu, 01 May 2014 01:58 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 May 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
women football

20वीं सीनियर वुमेन नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को उत्तराखंड के नाम प्रतियोगिता के अब तक सबसे ज्यादा गोल खाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

विज्ञापन


पहले ही मैच में पांडिचेरी ने उत्तराखंड को 28-0 से धो दिया। इस मैच ने स्टेट फुटबॉल फेडरेशन की तैयारी की भी पोल खोल दी।

उत्तराखंड कभी फुटबॉल का गढ़ माना जाता था। यहां से कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

उत्तराखंड की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन

women football

अब फुटबॉल को राज्य खेल का दर्जा जरूर मिला है, लेकिन प्रदेश में इस खेल के प्रति जिम्मेदारी किस तरह निभाई जा रही है।

यह बुधवार को असोम में वुमेन नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम के शर्मनाक प्रदर्शन से साफ हो गया।

27 अप्रैल को टूर्नामेंट शुरू हुआ, लेकिन स्टेट फुटबॉल फेडरेशन को जैसे इसकी कोई चिंता ही नहीं थी। अमर उजाला ने खबर छापी तो 25 अप्रैल को आनन-फानन में टीम तैयार कर ली गई।

अभ्यास का मौका तक खिलाड़ियों को नहीं मिला। यही वजह रही कि प्रदेश की टीम पूरे मैच में तालमेल के अभाव से जूझती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भैया भी कम नहीं

women football

पांडिचेरी के खिलाड़ी एक के बाद एक गोल दागते रहे, जबकि उत्तराखंड के खिलाड़ी गोल तो दूर अपने पोस्ट की रक्षा तक नहीं कर सके।

उत्तराखंड के अगले मैच असोम, झारखंड, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश से होने हैं। लेकिन, पहले ही मैच में उखड़ी टीम अब खोया आत्मविश्वास पा सकेगी, इसमें संदेह है।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने तो 0-28 से शिकस्त पाई ही, बड़े भैया यानी उत्तर प्रदेश भी कम नहीं रहा।

यूपी की टीम ने अपना मैच रेलवे की टीम के हाथों 25-0 से गवांया। सबसे ज्यादा गोल खाने के मामले में तीसरे नंबर पर मणिपुर की टीम रही। छत्तीसगढ़ को मणिपुर ने 22-0 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed