फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman boxing in uttarkashi.

आईटीबीपी की बॉक्सरों ने दिखाए दिन मे तारे

Sun, 28 Sep 2014 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 28 Sep 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
woman boxing in uttarkashi.

प्रतियोगिता में सबसे रोमांचक मुकाबला उत्तराखंड पुलिस की कमला बिष्ट और ऊधमसिंहनगर की प्रियंका चौधरी के बीच हुआ। दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। रविवार को हुआ मुकाबला प्रियंका के नाम रहा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में दिनेश चंद्र भट्ट, मनोज अग्रवाल, पूरण वोहरा, देवेंद्र जीना, सीके जोशी, जोगेंद्र, पूरण पांडे, सुंदर गडिया आदि ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर सहायक खेल निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता देखने पहुंचे डीएम सी रविशंकर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल रहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर

woman boxing in uttarkashi.

उत्तरकाशी में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई ऐसे खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रत‌िनिधित्व कर चुकी हैं।

कमला बिष्ट- उत्तराखंड पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात कमला वर्ष 2008 में रूस में आयोजित इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। नेशनल चैंपियन रही इस खिलाड़ी ने वर्ष 2014 की ऑल इंडिया पुलिस मीट में गोल्ड मैडल जीता है।

मोनिका सोन- पिथौरागढ़ निवासी मोनिका वर्तमान में भारतीय रेलवे में नौकरी करती हैं। वर्ष 2011 में चीन में हुए चाइना कप में उन्होंने कांस्य तथा 2012 में मंगोलिया में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वह अभी सर्बिया में हुए थर्ड नेशन कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटी हैं।

प्रियंका चौधरी- काशीपुर, ऊधमसिंहनगर निवासी प्रियंका ने वर्ष 2010 में कजाकिस्तान में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। उसने वेस्टइंडीज में हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रियंका वर्तमान में भारतीय रेलवे में सेवारत है।

मह‌िला बाक्स‌िंग का दूसरा द‌िन

woman boxing in uttarkashi.

उत्तरकाशी में चल रही राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी उत्तराखंड पुलिस की कमला बिष्ट और ऊधमसिंह नगर की प्रियंका चौधरी में हुए रोमांचक मुकाबले में प्रियंका ने बाजी मारी। दूसरे दिन आईटीबीपी की मुक्केबाज छायी रहीं।

दूसरे दिन के मुकाबलों में आईटीबीपी की दीपा बिष्ट, अंजलि, ज्योति, मंजू भाटी एवं निर्मला रावत, देहरादून की नेहा सिंह एवं नंदिनी, चंपावत की किरन, पिथौरागढ़ की कृष्णा थापा, उत्तरकाशी की प्रीति एवं नीलम मेहता, उत्तराखंड पुलिस की विनीता महर एवं पायल तोमर, नैनीताल की निकिता एवं तनुजा जोशी तथा बागेश्वर की हेमा धामी ने अपने-अपने भार वर्ग के मुकाबले जीत कर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed