{"_id":"63b993f13a53ed7ed3d6b8ae2cc1e8c1","slug":"woman-boxing-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बॉक्सिंग में छाई ITBP, पिथौरागढ़ की मुक्केबाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
महिला बॉक्सिंग में छाई ITBP, पिथौरागढ़ की मुक्केबाज
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आईटीबीपी और जूनियर वर्ग में पिथौरागढ़ के मुक्केबाज छाई रहीं। मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगी विजेता
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला मुक्केबाज अब 11 अक्तूबर से रायपुर छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
चार दिनों से उत्तरकाशी में महाविद्यालय के पुरीखेत प्रांगण में चल रही प्रतियोगिता में मंगलवार को आठ मुकाबले हुए। विभिन्न भार वर्गों में फाइनल दौर के ये मुकाबले खासे रोमांचक रहे।
विज्ञापन
प्रतिभाओं को आगे आने का मौका
मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि खेल के क्षेत्र में करियर की काफी संभावनाएं हैं। पुलिस, आईटीबीपी, सेना के साथ ही रेलवे, ओएनजीसी आदि प्रतिष्ठानों में दर्जनों खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाग के बल पर सेवारत हैं। इस तरह के आयोजनों से दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली मोनिका सोन, प्रियंका चौधरी एवं कमला बिष्ट को 2100-2100 रुपये का पारितोषिक प्रदान किया।
ये रहा क्रम
प्रतियोगिता में टीम प्रदर्शन के आधार पर सीनियर वर्ग में आईटीबीपी प्रथम, पिथौरागढ़ द्वितीय, उत्तराखंड पुलिस तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी ने क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही।
इस मौके पर मुक्केबाज उदय सिंह राणा, सहायक खेल निदेशक डा. धर्मेंद्र भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विभिन्न भार वर्गों में बने चैंपियन
भार वर्ग (किलो) - सीनियर -------------- जूनियर
48 से कम ------ कृष्णा थापा (पिथौरागढ़)--- नीलम मेहता (उत्तरकाशी)
48-51 ----------- अंजलि मेहता (आईटीबीपी)-- हेमा धामी (बागेश्वर)
51-54 ----------- ज्योति बोरा (आईटीबीपी)-- हिमानी पंत (पिथौरागढ़)
54-57 ----------- नंदनी (देहरादून)--------- कविता बसेड़ा (पिथौरागढ़)
57-60 ---------- प्रियंका चौधरी (ऊधमसिंह नगर)-- योगिता नेगी (ऊधमसिंह नगर)
60-64 ---------- मंजू भाटी (आईटीबीपी)--- रोशनी सोन (पिथौरागढ़)
64-69 ---------- मोनिका सोन (पिथौरागढ़)-- बबीता बिष्ट (पिथौरागढ़)
69-75 ---------- पूजा कार्की (उत्तराखंड पुलिस)
75-81 ---------- नम्रता कश्न्याल (उत्तराखंड पुलिस)