फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wineberg allen become basketball champion.

सेंट जोजफ को हरा वाइनवर्ग एलन बना चैंपियन

Thu, 10 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
 wineberg allen become basketball champion.

वाइनवर्ग एलन स्कूल मसूरी ने सेंट जोजफ एकेडमी को हराकर 11वीं गार्डनर सिल्वर जुबली विद्यालयी महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता जीत ली। फाइनल में विजेता टीम वाइनवर्ग एलन स्कूल की तेनजिंग ने 24 बास्केट किए।

विज्ञापन


सेंट थॉमस में खेला गया फाइनल
सेंट थॉमस कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल बृहस्पतिवार को वाइनवर्ग स्कूल मसूरी और सेंट जोजफ एकेडमी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर में वाइनवर्ग स्कूल ने 48-47 के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन


मसूरी की तेनजिंग ने 24 और सेंट जोजफ की श्रुति ने 20 बास्केट किए। मुख्य अतिथि ग्रेस एकेडमी के प्रधानाचार्य बी न्यूटन ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
मनोनीत विधायक व प्रतियोगिता के संयोजक आरवी गार्डनर ने सभी प्रधानाचार्यों और खिलाड़ियों का आभार जताया। इस अवसर पर कर्नल एके पुंडीर, जीआईजी मान, पीएस कालरा, विनोद वाच्छानी, अभिषेक, पुष्कर सिंह, अजय कैली, सागर वालिया और बाबू आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed