फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wave World Kabaddi League

वैनकॉवर लायंस ने टाइगर्स को किया परास्त

Sun, 05 Oct 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Oct 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
Wave World Kabaddi League

वेव वर्ल्ड कबड्डी लीग के मैच में शनिवार को वैंकूवर लायंस ने यो-यो टाइगर्स को 68-53 से पराजित किया। मोहाली हॉकी स्टेडियम में खेले गए कबड्डी लीग मुकाबले में शनिवार को यो-यो टाइगर्स व वैंकूवर लायंस की टीमें आमने-सामने थी। मुकाबले के पहले क्वार्टर में वैंकूवर लायंस की टीम हावी रही और यो-यो टाइगर्स पर 18-13 की बढ़त बनाई।

विज्ञापन


वैंकूवर की ओर से रेडर कुलजीत ने 4 अंक और सुच्चा सिंह ने 3 अंक प्राप्त किए, जबकि यो-यो टाइगर्स के रेडर  गुरसेवक ने 4 अंक व रुपिंदर ने 3 अंक हासिल किया। दूसरे क्वार्टर में भी वैंकूवर लायंस की टीम हावी रही और स्कोर 38-23 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वैंकूवर लायंस की ओर से रेडर बलवान व सुखवीर ने 4-4 अंक बनाए। जबकि यो-यो टाइगर्स की तरफ से रेडर विकास 3 व गुरसेवक ने 2 अंक हासिल किए। तीसरे क्वार्टर  में भी वैंकूवर लायंस ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम से रेडर कुलजीत ने 4, नरेंद्र ने 2 व बलवान ने 5 अंक हासिल किए। यो-यो के रेडर विकास ने 3 व गुरसेवक ने 4 अंक हासिल किए। चौथे क्वार्टर में वैंकूवर लायंस ने यो-यो टाइगर्स को 68-53 से हराकर मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed